करनाल, 6 मई- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने करनाल विधानसभा से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास परियोजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं।
विधायक जगमोहन आनंद ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समय-समय पर करनाल विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों एवं करनाल के विकास को लेकर चल रही योजनाओं बारे निरंतर चर्चा करते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उनसे मुलाकात हुई। उनके समक्ष करनाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखा, जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल की जनता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है तथा विकास कार्यों में पहले की ही तरह किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी बल्कि और तेज गति से विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अभी तक के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है। प्रदेश सरकार जनता के  कार्यो के लिए नॉन स्टॉप विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने उन्हें वोट देकर हरियाणा विधानसभा भेजा है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का शत प्रतिशत प्रयास किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *