चूंकि आगे छुट्टियां है, इसलिए हम अपने पानी के हक के लिए सुप्रीम कोर्ट में जल्द याचिका दायर करेंगे। हमारे हक का पानी मिलना चाहिए। हर साल जैसी व्यवस्था थी, अब भी वैसी ही है। फिर पंजाब सरकार की ओर से ऐसा ड्रामा क्यों किया जा रहा है?
श्रुति चौधरी ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार को समझना चाहिए कि वह आम लोगों को परेशान न करें। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जल में जहर मिलाने की बात कही थी। उसी राह पर चलते हुए भगवंत मान ने अपने पद की गरिमा न रखते हुए पानी रोकने का काम किया। यह पानी पूरी तरह से बीबीएमबी का है और इस सभी का हक है।
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक कल दोपहर 2 बजे हरियाणा निवास में होगी।
