हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। इतिहास में आज तक किसी ने किसी का पीने का पानी नहीं रोका, लेकिन पंजाब से हरियाणा आने वाला पीने का पानी रोका जा रहा है। 

उन्होंने मान को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें हमारे गुरुओें से सीख लेनी चाहिए, जो किसी अजनबी का भी पानी पिलाकर स्वागत करते थे। हमें यहां के संतों से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए। ये घटिया राजनीति छोड़िए। 

नायब सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। अगर पंजाब प्यासा रहा, तो हम अपने हिस्से का पानी काटकर पंजाब को दे देंगे, यह हमारी संस्कृति है। वर्षा का पानी बर्बाद होगा, यह पाकिस्तान जाएगा, हम उन लोगों को पानी क्यों दें जिन्होंने हमारे लोगों की जान ली।
वह वीरवार को पंचकूला में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान से मेरी बात हुई है। वह साधारण परिवार से आए हैं। उन्हें पता है कि मां कैसे सर पर मटका रखकर दो किलोमीटर दूर से पानी लेकर घर आती है।Preview (opens in a new tab) 

‘सीएम मान को केजरीवाल की बात नहीं माननी चाहिए’

मान साहब को चाहिए उनकी (अरविंद केजरीवाल) की बातों में न आएं। उन्हें अपने विवेक से काम करना चाहिए। पंजाब के लोगों ने उन्हें विश्वास मत दिया है। आप द्वेष पैदा मत करें। ये प्राकृतिक स्रोत है, ये मेरा पानी है। इसकी व्यवस्था करें कि और पानी आ जाए। पानी से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *