करनाल, 02 मई । कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन योजना वर्ष 2024-2025 में अनुदान के लिए 4 अगस्त 2024 तक अपने कृषि यंत्र खरीद के बाद कृषि यंत्रों के बिल, ई वे बिल 3 रंगीन फोटो लोकेशन सहित, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्वयं घोषणा पत्र, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण, ट्रैक्टर की वैध आरसी, बैंक खाते की प्रति विभागीय पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://द्बठ्ठह्लह्म्ड्ड.ड्डह्यह्म्द्बद्धड्डह्म्1ड्डठ्ठड्ड.ह्यश1.द्बठ्ठ पर अपलोड करवा दिए थे। उन सभी किसानों के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 30 नवम्बर 2024 को विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सफलतापूर्वक कर दिया गया था।
उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक व स्कीम के दिशा-निर्देशानुसार कृषि यंत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन 6 व 7 मई को किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपने यंत्रों का भौतिक सत्यापन विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि किसान कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि किसान स्वयं पहुंचने में असमर्थ हो तो वह किसान अपने प्रतिनिधि को कृषि यंत्र के साथ भौतिक सत्यापन के लिए भेज सकता है। इसके बाद भौतिक सत्यापन का मौका नही दिया जाएगा।
भौतिक सत्यापन के लिए निर्धारित स्थान
उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि असंध व निसिंग ब्लॉक के लिए स्ट्रॅा-बेलर, हे-रेक का भौतिक सत्यापन 6 मई को प्रातः 11 से 5 बजे तक गांव जयसिंहपुरा के स्टेडियम में किया जाएगा। इसी दिन करनाल, नीलोखेड़ी, घरौंडा, इंद्री ब्लॉक के कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी करनाल में किया जाएगा। नीलोखेड़ी ब्लॉक में सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन 7 मई प्रातः 11 से 5 बजे तक को अनाज मंडी नीलोखेड़ी में किया जाएगा। इसी दिन इंद्री ब्लॉक में सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन प्रातः: 11 से 5 बजे तक नई अनाज मंडी इंद्री में किया जाएगा। असंध ब्लॉक में सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन 11 से 5 बजे तक जयसिंहपुरा स्टेडियम में किया जाएगा। इसी प्रकार घरौंडा में सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन 11 से 5 बजे तक नई अनाज मंडी घरौंडा में, करनाल में सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी करनाल, निसिंग में सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी निसिंग में किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *