विधानसभा की नियम समिति की कमान विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण खुद संभालेंगे। इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डॉ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, विधायक घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र चतुर्भुज अत्री और अर्जुन चौटाला को सदस्य मनोनीत किया गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण ने विधानसभा की पांच और समितियों का गठन किया है। आवास समिति में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढा को पदेन सभापति बनाया गया है। इस समिति में विधायक घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा और पूजा सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। 

याचिका समिति में विधायक घनश्याम दास को सभापति और गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, परमवीर सिंह, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, तेजपाल तंवर, हरिंदर सिंह और आदित्य देवीलाल को सदस्य नामित किया गया है। अधीनस्थ विधान समिति में सभापति की जिम्मेदारी कृष्णा गहलावत को सौंपी गई है। 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *