सीआइए-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 200 ग्राम चरस,चार देशों की करंसी सहित शुक्रवार रात डी-501 सन्नी व्यू कांप्लेक्स, दूस माजरा, सेक्टर-125 खरड़ पंजाब निवासी इंद्रजीत सिंह को धर दबोचा। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता अवतार सिंह मेजर हैं। इतना ही नहीं उस पर चंडीगढ़ में हत्या और हिमाचल प्रदेश में किडनैपिंग का केस भी चल रहा है। 

इन दोनों केसों में वह जमानत पर चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित से चार देशों की विदेशी करंसी के अलावा भारत के 500-500 रुपये के कुल 3लाख 33हजार रुपये बरामद किए गए। माना जा रहा है कि यह ड्रग मनी है। आरोपित के पास से सोने व चांदी के लाखों रुपये के आभूषण भी सीआइए-2 की टीम ने बरामद किए हैं। आरोपित वर्तमान में गांव बनकटवा टेंडुवा थाना भींगा सरावस्ती जिला सरावस्ती, उतर प्रदेश में किराये पर रह रहा था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर सीआइए-2 ने 6 दिन के रिमांड पर लिया है।

नेपाल बॉर्डर पर चला रहा था टैक्सी, नशे का आदी

सीआइए-2 की शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह वर्तमान में नेपाल बॉर्डर के पास झींगापुर कस्बे में टैक्सी चला रहा था। आरोपित से जब 200 ग्राम चरस के बारे में पूछताछ की गई तो आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है और उसने अपने सेवन के लिए यह रखी हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने कहा कि यह उसके दो महीने की खुराक है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *