चारधाम यात्रियों पर मां भद्रकाली की कृपा बनी रहे, पूरी यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न हो, यही प्रार्थना है। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार, संभागीय निरीक्षक प्रदीप रौथाण, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, टीजीएमओ निदेशक बलबीर सिंह रौतेला, यातायात कंपनी से प्यारेलाल जुगरान आदि उपस्थित रहे।
आज से होंगे आफलाइन पंजीकरण
छह केंद्र आइएसबीटी में बनाए गए हैं। ऋषिकेश में कुल 30 काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही होटल, धर्मशालाओं में ठहरे उन यात्रियों का पंजीकरण वहीं होगा जो संयुक्त रोटेशन की बसों से चारधाम यात्रा पर जाएंगे। इसके लिए 25 यात्री मित्र तैनात किए गए हैं। चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है।
