शिविर में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ देंगे डा. सूरज सिंह हृदय रोगियों को परामर्श
करनाल, 28 अप्रैल : सुख दुख दे साथी सभा एवं विर्क हॉस्पिटल करनाल द्वारा निशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज सिंह हृदय रोगियों को परामर्श देंगे। यह जानकारी सुख दुख दे साथी सभा के महासचिव हरसिमरन वधवा, मोहित चावला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहित कुमार, हितेश मनोचा, सुभाष गांधी, सोमनाथ डाबर, राकेश खन्ना तरसेम वटा, वरुण अरोड़ा, बोबी छाबड़ा ने दी। सभा के महासचिव हरसिमरन ने बताया कि शिविर का उद्घाटन करनाल के विधायक जगमोहन आनंद एवं नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता 10.30 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शिविर 10 से 2 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल और एचबीए 1 सी की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में सीने में दर्द, सांस फूलना, पैरों में सूजन, चक्कर, बेहोशी, दिल की तेज धडक़न, दिल की नसों में रुकावट, जन्मजात हृदय रोग, हार्ट में छेद, हार्ट वाल्व की बीमारी, इको, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाईपास आपरेशन, हार्ट वाल्व आपरेशन, हार्ट में छेद का आपरेशन, छोटे चीरे से हार्ट का आपरेशन सहित बच्चों में हृदय रोग, दिल में छेद, बच्चों का बार-बार नीला होना, हृदय की मोटी नाली में सिकुडऩ, वाल्व में सिकुडऩ, जन्मजात हृदय विकार संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श लिया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *