पाकिस्तानी नागरिकों को रविवार तक हरियाणा छोड़ना होगा। चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक यहां से बाहर जाना होगा। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। पहलगाम हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद उत्पन्न स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। ऐसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
सीएम सैनी ने एक्स दी जानकारी
सीएम सैनी ने एक्स एकाउंट पर लिखा, आज चंडीगढ़ में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उच्चस्तरीय बैठक की। इसके अंतर्गत जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को लेकर गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *