हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के अभिनंदन समारोह में की शिरकत,पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार बने नागरिकों को कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि,कैबिनेट मंत्री ने सीनियर सिटीजन फोरम कार्यालय में नवनिर्मित लिफ्ट का किया उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री ने फोरम को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की
सोनिका वधवा/कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा लाभार्थियों को हरियाणा प्रदेश में सामाजिक योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इस प्रदेश के 34 लाख लाभार्थियों को पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से प्रदेश के 46 हजार नए लाभार्थियों को पेंशन स्कीम के साथ जोड़ा गया है।कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को देर सायं सेक्टर 13 में सीनियर सिटीजन फोरम कार्यालय में फोरम की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष तजिन्द्र सिंह गोल्डी व सीनियर सिटीजन फोरम के सभी पदाधिकारियों ने कश्मीर पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सीनियर सिटीजन फोरम कार्यालय में नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया और फोरम को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में फोरम के प्रधान डा.केसी नागपाल व सदस्य सुभाष गौड ने कैबिनेट मंत्री को अभिनंदन पत्र सौंपा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज पूरे देश में पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को लेकर शोक की लहर है। इस देश में जगह-जगह आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए बेकसूर लोगों  को श्रद्धांजलि दी जा रही है और सभी लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है। इस देश में 1982 के बाद पहली बार देश के गृह मंत्री अमित शाह आतंकवादियों के हमले के तुरंत बाद ही पहलगाम के घटनास्थल पर पहुंच गए थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विदेशी दौरे को रद्द कर वापिस लौट आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में महिला, बुर्जुग, युवाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं लागू कर रही है। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल और सशक्त बनाने की सोच को जहन में रखकर नीतियां लागू की है। इन नीतियों के चलते ही आज हरियाणा प्रदेश में 2 करोड़ 80 लाख लोगों की आबादी में से 34 लाख लोगों को सीधा सरकार की योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 23 अप्रैल को पंचकूला के कार्यक्रम में 46 हजार नए लाभार्थियों को पेंशन योजना के साथ जोड़ा है। इस देश में हरियाणा ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां पर सरकार की योजनाओं का लाभार्थी सबसे ज्यादा फायदा उठा रहे है।
उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उनकों ही जिम्मेवारी दी गई है और वे इस जिम्मेवारी को ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस प्रदेश में सामाजिक संस्थाओं के सांझे सहयोग से समाज के लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन फोरम भी समाज में लोगों की सेवा करने का सराहनीय कार्य कर रही है। इसके लिए संस्था के पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र है। फोरम के अध्यक्ष डा. केसी नागपाल ने मेहमानों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपप्रधान ओमप्रकाश गुलायानी, जेएस छतवाल, कथावाचक राजेन्द्र पराशर, मनीष सिंधवानी, वाल्मीकि समाज के प्रधान जगीर सिंह, रामनाथ मेहला, शिवकुमार, दीपक गिल, सीपी गुप्ता, गुरदयाल मलिक, विजय कुमार, श्याम लाल जांगडा, एपी जैन, ओपी बाता, जागीर सिंह, सतप्रकाश, आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *