प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, विकसित हरियाणा यमुनानगर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे कुरुक्षेत्र  के नागरिक: सुभाष सुधा
कुरुक्षेत्र से 10 हजार से ज्यादा लोग व कार्यकर्ता पहुंचेंगे यमुनानगर में
कुरुक्षेत्र से कार्यकर्ताओं के लिए किया 400 बसों का प्रबंध
40 बसों में सैल्फ हैल्प ग्रुप की 2 हजार महिलाएं पहुंचेगी पीएम कार्यक्रम में
यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट और हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन व नए टर्मिनल का शिलान्यास कर प्रदेश को सौगात देंगे पीएम

डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यमुनानगर के इतिहास के साथ नए अध्याय को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को पहुंच रहे हैं। इन ऐतिहासिक लम्हों को ऐतिहासिक बनाने के लिए कुरुक्षेत्र के नागरिकों का भी अहम योगदान रहेगा। अहम पहलू यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल का दोपहर 12 बजे गांव कैल में होने वाले विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से 10 हजार से ज्यादा नागरिक व कार्यकर्ता पहुंचेगें।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन व टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण होगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले से 400 बसों का इंतजाम किया गया है। इसमें 120 बसें हल्का पिहोवा, 122 बसे हल्का थानेसर, 102 बसे हल्का लाडवा व 57 बसे हल्का शाहबाद से यमुनानगर भेजी जाएंगी। अहम पहलू यह है कि इन बसों में 40 बसे सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इस जिले के 45 गांव से 2 हजार से ज्यादा सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाएं 14 अप्रैल को यमुनानगर कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर में शुरू होने वाली थर्मल यूनिट का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर यमुनानगर और हिसार में आयोजित होने वाली महारैलियों में लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 12 जिलों से और हिसार में 15 जिलों से जनता पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। रादौर विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों लोग मोदी जी को  सुनने पहुंचेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *