देश की 55 वीं शाखा महिलाओं को समर्पित
डॉक्टर ममता सचदेवा को मैत्रेयी शाखा के अध्यक्ष का दायित्व मिला
कुरुक्षेत्र, 8 अप्रैल
। भारत विकास परिषद्, हरियाणा उत्तर प्रांत की 55 वीं शाखा के रूप मे मैत्रेयी शाखा कुरुक्षेत्र का गठन किया गया।  शाखा का गठन एवं दायित्व ग्रहण रामनवमी के दिन संपन्न हुआ।
रामनवमी के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का आरम्भ भजन संध्या के साथ किया गया, तत्पश्चात दायित्व ग्रहण एवं नवशाखा गठन किया गया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र शाखा के अध्यक्ष के रूप में विजयंत बिंदल, बलजीत चावला को सचिव एवं मनोज सेतिया को वित्त सचिव के रूप में शपथ दिलवाई गयी। 10 नए सदस्यों ने भी परिषद् की सदस्यता ग्रहण की।
नव गठित मैत्रेयी शाखा में डॉ. ममता सचदेवा जी को शाखा अध्यक्ष, डॉ. नीलम ढांडा जी को शाखा सचिव एवं डॉ. सलोनी पवन दीवान जी को शाखा वित्त सचिव के पद की शपथ दिलवाई गई।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा का सानिध्य रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप मे कपिल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष व दायित्व प्रदाता अतुल गोयल प्रांतीय महासचिव एवं प्रांतीय वित्त सचिव नीरज गर्ग का रहना हुआ।
मैत्रेयी शाखा के अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर डॉक्टर ममता सचदेवा ने कहा कि समाज के विकास के लिए हम सब मिलकर पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। ये शाखा महिलाओं के विकास में भी पूरा योगदान करेगी। विदुषी मैत्रेयी के नाम पर इस शाखा का नामकरण अपने आप में हमारे उद्देश्य का दर्शाता है। हम सब मिलकर एक बेहतर समाज एवं देश का निर्माण करे यही हमारा ध्येय रहेगा।
शाखा की कार्यकारिणी में पूजा कंबोज, डॉक्टर मीनाक्षी, डॉ मीनाक्षी सुहाग, अंजू चावला व डॉक्टर अनिता भटनागर को रखा गया। जिला संयोजक रमेश गुलाटी, संगठन सचिव सुशील सूद, अध्यक्ष पवन गुप्ता, रमेश ढांडा जी ने श्री रतन चंद सरदाना जी के सहयोग से कुरुक्षेत्र की दूसरी ओर हरियाणा प्रांत की 55वीं शाखा के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।रामनवमी के शुभ अवसर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें डॉक्टर स्वरित, श्रीमती सविता सेठ, भागीरथ व शघनश्याम ने राम भजनों से मंत्र मुक्त किया । कार्यक्रम में परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ वी वी चिकारा, डॉ अशोक चौधरी, रजनीश गुप्ता, हरविंदर बंसल, डॉ रमेश उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आरंभ जलपान के साथ पंजीकरण से हुआ जिसमें सभी पूर्व कार्यकारिणी सदस्य आशा डलवाल जी, बलबीर जी सुनील बालाजी, शारदा गुलाटी जी और दिनेश सिंघल जी ने मुख्य रूप से सहयोग किया। कुरुक्षेत्र शाखा में दीपक बंसल, राजन गुप्ता, सुरेंद्र सीकरी, विकास गर्ग, विक्रांत अग्रवाल, दीपक चिब, डॉक्टर राजउल गर्ग 10 नए सदस्यों ने शपथ ली। अंत में दोनों अध्यक्षों द्वारा अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत किया गया। गत दो वर्षों से परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी सदस्यों व कार्यकारी का गत वर्षाे में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सोमनाथ सचदेवा, समाज के अनेक गणमान्य प्रबुद्धजन एवं पत्रकार बंधू उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *