भाजपा नेता सूरजभान कटारिया ने प्रतिष्ठान सिटी एसोसिएट का किया शुभारंभ
सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केडीबी मार्ग पर संत महात्माओं के आशीर्वाद से भाजपा नेता सूरजभान कटारिया ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान सिटी एसोसिएट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरिद्वार से आए रविदास आचार्य श्री सुरेश जी राठौड़, महात्मा सतनाम दास बेगमपुरा, संत जैन दास हितकारी, संत गुरपाल दास जी लाडवा ने पहुंचक आशीर्वाद दिया और गुरु वाणी से सभी को निहाल किया। इस मौके पर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सूरज भान कटारिया और उनके बेटे उमंग कटारिया को शुभकामनाएं भेंट की। स्थानीय क्षेत्र में सक्रिय रूप से सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक रूप से कार्यरत भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान कटारिया को व्यवसायिक प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रातः हवन पाठ के बाद अनेको शुभचिंतकों जिनमें पूर्व वाइस चांसलर और पूर्व मंत्री डॉ. मुनिलाल रंगा, भाजपा नेता अशोक शेरवाल, हरियाणा घुमंतू जाति बोर्ड के वाइस चेयरमैन जसवंत पठानिया, रविन्द्र सांगवान ठोल, हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष चौ. रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार परमजीत सिंह, गुरु रविदास समाज कल्याण सभा एवं धर्मशाला के पूर्व प्रधान सूरजभान नरवाल, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी, महामंत्री कृष्ण भुक्कल, तिलकराज पूनिया, ब्लड डोनेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, मीडिया वेलफेयर क्लब के जिला अध्यक्ष बाबूराम तुषार, पूर्व पुलिस उपअधीक्षक सुभाष भुक्कल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार जीत सिंह शेर, पूर्व नायब तहसीलदार जयवीर रंगा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सहित बंसी लाल कटारिया, जगमाल सिंह चंदेल, कृष्ण भानखुड, पूर्व सरपंच सुभाष पलवल, ईशम सिंह मथाना, महिपाल फूले अमीन, राहुल सुविधा, सूरजभान मेहरा, सुशील चित्रा, अभिमन्यु वर्मा आदी ने बधाई दी।
फोटो- सिटी एसोसिएट के शुभारंभ में पहुंचे संत महात्मा सूरजभान कटारिया को आशीर्वाद देते हुए

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *