कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज भाजपा अम्बाला छावनी के चारों मंडलों की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ

प्रवेश शर्मा को शास्त्री मंडल और विकास बहगल को ग्रामीण मंडल प्रधान नियुक्त किया, सभी मंडलों के अलग-अलग मोर्चा प्रधानों की नियुक्तियां हुई

अम्बाला/चंडीगढ़, 5 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक हुई।

बैठक में आगामी 14 अप्रैल को दीनबंधु छोटूराम थर्मल पॉवर प्लांट की नई यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यमुनानगर जाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की तथा जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा अधिक से अधिक कार्यकर्ता अम्बाला छावनी से बसों में यमुनानगर रवाना होंगे।

वहीं, कोर कमेटी की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के शास्त्री मंडल व ग्रामीण मंडल प्रधान के साथ-साथ चारों मंडलों की नई कार्यकारिणी का गठन कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया।

शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा को तथा ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल को नियुक्त किया गया। वहीं, सभी मंडलों के पूर्व प्रधानों और नगर परिषद के सभी पार्षदों को उनके मंडलों में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

अलग-अलग मंडलों में यह चुनी गई कार्यकारिणी

सदर मंडल : सदर मंडल में रवि बुद्धिराजा प्रधान, संजीव सोनी व आशीष अग्रवाल को महामंत्री, सुभाष शर्मा, बीएस बिंद्रा, बलकेश वत्स व हैप्पी धीर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसी प्रकार विनय मेहत्ता, पूजा बेदी, इकबाल ढांडा, पुष्पा वैश तथा विकास सोनकर सचिव, अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा आशीष सभ्रवाल व पारस मनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मोर्चों में आशीष जायसवाल को युवा मोर्चा, मोनिका विग को महिला मोर्चा, राज कुमार राजा को एससी मोर्चा, राजीव पंचाल को बीसी मोर्चा, नवीन जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया गया।

महेशनगर मंडल : महेशनगर मंडल हर्ष बिंद्रा प्रधान, फकीरचंद सैनी व पुनीत सरपाल महामंत्री, सोम प्रकाश बिंद्रा, प्रवेश सोबती, वीणा शर्मा व सुरेश बंसल को उपप्रधान, सुरेंद्र सेठी, बिंद्र, सूरज राणा, कीर्ति शर्मा व रजनीश खुल्लर को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा वनीत गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा गगनदीप थापर को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनीत भाटिया व पवन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं मोर्चों में विजय कुमार को युवा मोर्चा, नेहा पुरी को महिला मोर्चा, मेहर सैनी बीसी मोर्चा, किसान मोर्चा से रणजीत विर्क और अल्पसंख्यक मोर्चा से अतुल जैन को प्रधान नियुक्त किया गया।

शास्त्री मंडल : शास्त्री मंडल में प्रवेश शर्मा को प्रधान, बलित नागपाल और तरविंद्र सिंह सोनू को महामंत्री, विपिन खन्ना, रवि वर्मा, अरविंद राणा, नीलम शर्मा व राजेश नंबरदार को उप-प्रधान नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सतीश कुमार, प्रवीण जैन, सोनिया, बलकार व महावीर सिंह को सचिव और दीपक भसीन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह अशोक ठाकुर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं मोर्चों में सन्नी तुली को युवा मोर्चा, सुनीता पाटिल को महिला मोर्चा, सुरजीत को एससी मोर्चा, अमनदीप को बीसी मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया गया।

ग्रामीण मंडल :
 ग्रामीण मंडल में विकास बहगल को प्रधान, रामबाबू यादव व भरत कोछड़ को महामंत्री, बिल्लू राणा, राजेंद्र राणा, रेणु भामर व दीपक कुमार को उप-प्रधान, जसमेर सिंह पंजोखरा साहिब, वासुदेव शर्मा धनकौर, ऊषा तोमर बब्याल, नक्क्ष कुंज दलीपगढ़ और डिम्पल राणा बब्याल को सचिव नियुक्त किया गया। नरेंद्र राणा को कोषाध्यक्ष, नविंद्र और अनुज यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मोर्चों में साधना शर्मा को महिला मोर्चा, हिमांशु को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में कोर कमेटी के यह सदस्य मौजूद रहे

आज शाम हुई बैठक के दौरान भाजपा कोर कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री अनिल विज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, ओम सहगल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, मदनलाल शर्मा, ललता प्रसाद, विपिन खन्ना, सुरेंद्र बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, किरणपाल चौहान, रामबाबू यादव, फकीरचंद सैनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, अजय अजय बवेजा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *