मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शराब के नशे में मामूली विवाद के बाद साथी ने की थी संजय की हत्या
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया
रेवाड़ी की सीआईए एक पुलिस ने गत वर्ष अक्टूबर माह में बावल के गांव नांगल तेजू निवासी एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव बिरड़ निवासी यमन के रूप में हुई है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि गांव नांगल तेजू निवासी 35 वर्षीय संजय राजमिस्त्री का कार्य करता था। वह गत वर्ष 6 अक्टूबर को घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह के समय संजय का शव नहर के पास एक मीट के खोखे के पीछे पड़ा हुआ मिला था। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सीन ऑफ़ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की थी। मृतक के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके भाई मुकेश कुमार के बयान पर थाना बावल में हत्या का मामला दर्ज किया था। जो एसपी रेवाड़ी मयंक गुप्ता ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले की जांच सीआईए-I रेवाड़ी को सौंपी थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने बुधवार को मामले में संलिप्त आरोपी जिला झज्जर के गांव बिरड़ निवासी यमन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी यमन अपने पिता के साथ गांव नांगल उगरा में एक किराए के मकान में रहता था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी यमन ने बताया की शराब के नशे में किसी बात को लेकर उसका संजय से झगड़ा हो गया था। जो हाथापाई होने के बाद उसने संजय के सिर पर पत्थर व ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *