कुरुक्षेत्र। बर्फानी सेवा मंडल (रजि.) कुरुक्षेत्र का 11वां वार्षिक महोत्सव मंडल के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। उद्योगपति अश्वनी जैन ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर झांसा, धुराला, पिहोवा, पानीपत, इंद्री, शाहाबाद, लुधियाना, कैथल, पुंडरी, लाडवा, बाबैन, करनाल आदि संस्थाओं और कुरुक्षेत्र के सभी सदस्यों ने भाग लिया। भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अर्जुन एंड पार्टी से ललित लाली ने भोले बाबा का गुणगान किया। महोत्सव में मौजूद सभी ने भोले के भजनों का आनंद लिया और नाच गाकर वार्षिक उत्सव में अपनी हाजरी लगाई। मेरा भोला है भंडारी, भोले दी बारात चढ़ी सज धज के सारेया ने भांग पीती रज रज के आदि भजनों पर शिव भक्त मस्ती में झूमे। भजन कीर्तन का समापन आरती के साथ किया गया। इसके बाद भंडारा लगाया गया। भंडारे में शिव भक्तों ने भोले का प्रसाद चखा। बर्फानी सेवा मंडल के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष श्रीअमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी जिसमें बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति बालटाल में निशुल्क भंडारा लगाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को खाने, रहने, शौचालय, दवाओं व अन्य कई तरह की सुविधा दी जाती है। सभी ने भंडारे में तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान सुरेश, संजय कंसल, संदीप सिंगला, बलविंदर सैनी, डॉ विष्णु दत्त, डॉ विमल शर्मा, डॉ अशोक बंसल, गोबिंद राम, दीपक गुप्ता, बृजेश, वेद गिरधर, प्यारे लाल, कुलवंत भट्टी, सतीश वालिया, आनंद वालिया, राजीव बत्रा, सोनू कक्कड़, राजकिशन जांगड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वार्षिक उत्सव के अंत में अजय गुप्ता ने सभी आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *