नशामुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस की कारवाई

            जिला पुलिस ने क़स्बा पेहवा में डॉग स्क्वायड के साथ चलाए सर्च अभियान। शुक्रवार शाम को थाना सदर पेहवा व शहर पेहवा पुलिस की टीमों ने डॉग स्क्वायड व स्वैट टीम के साथ पेहवा की बाल्मीकि बस्ती तथा गाँव मुर्तजापुर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने इन क्षेत्रों में विभिन्न संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की इसके साथ ही पुलिस ने नशे की तस्करी को लेकर विशेष जांच की।

जानकारी देते हुए थाना सदर पेहवा प्रबंधक निरीक्षक विक्रांत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से नशे की तस्करी, सुरक्षा के मद्देनजर और अपराधिक तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार शाम को थाना सदर पेहवा व शहर पेहवा की टीमों ने डॉग स्क्वायड व स्वैट टीम के साथ बाल्मीकि बस्ती में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।  निरीक्षक विक्रांत सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *