करनाल,  7 मार्च। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ऋण मुक्ति शिविर करनाल और यमुनानगर जिलों में कुल 14 स्थानों पर  शिविर आयोजित किए गए। इसी कड़ी में करनाल मंडल में शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें मुख्य शिविर सेक्टर-12,  में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय से महाप्रबंधक (एचआर) सुमेश कुमार एवं अंचल ओबेरॉय सहायक महाप्रबंधक शालू उपस्थित रहे।
मुख्य शिविर में करनाल के स्थानीय और निकटवर्ती शाखा प्रमुखों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित एनपीए उधारकर्ताओं को वन-टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के लाभों की जानकारी दी। करनाल मंडल प्रमुख जगजीत सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए उधारकर्ताओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और अपने बकाया ऋणों का निपटान करने की अपील की।
इस पूरे अभियान की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी की गई, जिससे प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके। यह ऋण मुक्ति शिविर पंजाब नेशनल बैंक की वित्तीय समावेशन और ग्राहक सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो संकटग्रस्त उधारकर्ताओं के लिए एक पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रदान करता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *