करनाल,  6 मार्च। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा द्वारा वीरवार को गांव बसताड़ा में एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी के मार्गदर्शन में कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी अनुराधा के संयोजन में आरंभ हुआ।
इस सात दिवसीय शिविर की मुख्य थीम यूथ फॉर माई भारत है। कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह ने मुख्य अतिथि ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय रादौर की सेवानिवृत्त प्राचार्या चंचल रानी का स्वागत करते हुए उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि एन.एस.एस का एकमात्र उद्देश्य स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व को निखारना, भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ एवं संवेदनशील बनाना है। चंचल रानी ने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जो युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करती है। हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम अपने देश के लोगों को सामाजिक सद्भावना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करें।
इस सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से लोगों को माय भारत पोर्टल के बारे में अवगत कराया जाएगा, सोशल मीडिया के प्रति जागरूक किया जाएगा और रैली तथा नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही स्वदेशी आंदोलन चलाया जाएगा और एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्वयं सेविकाओं को प्राथमिक उपचार से संबंधित ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिविर में ललिता ने एन.एस.एस के विषय में विस्तार से बताया व वंशिका और हिमांशी ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। डॉ. विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *