आवेदन की अंतिम तारीख एक अप्रैल 2025, जिसका लोगो फाइनल होगा उसे दिया जाएगा एक लाख रुपये का इनाम
करनाल 6 मार्च।
  शहीद स्मारक अंबाला के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि हरियाणा के जिला अंबाला में शहीदी स्मारक में प्रतीक चिह्न को बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने इच्छुक कलाकारों/ डिजाइनरों और लोगों से आवेदन मांगे हैं। जिस भी व्यक्ति का सबसे बेहतर प्रतीक चिह्न होगा, उस व्यक्ति को सरकार द्वारा एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई 1857 की क्रांति के दौरान शहीद हुए वीर जवानों की याद में 22 एकड़ में राज्य सरकार शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है जो अंतिम चरण में है। सरकार इस स्मारक को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आगामी दिनों में लोग इस स्मारक के जरिए ना सिर्फ आजादी के इतिहास के बारे में जान पाएंगे बल्कि प्रेरणा भी लेंगे।
इस स्मारक को और भव्य बनाने और इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस स्मारक में एक खास प्रतीक चिह्न (लोगो) लगाया जाएगा। इस प्रतीक चिह्न को बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने इच्छुक कलाकारों/ डिजाइनरों और लोगों से आवेदन मांगे है। ऐसे में जो भी व्यक्ति इच्छुक है वो एक अप्रैल शाम पांच बजे तक डायरैक्टरशहीदीस्मारएटदॉरेटजीमेलडॉटकॉम पर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। सरकार ने इसको लेकर कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हंै। इस प्रतीक चिह्न के लिए सरकार ने खास ध्यान रखा है कि जो भी व्यक्ति इस प्रतीक चिह्न को बनाएगा उसकी थीम आज़ादी की लड़ाई पर आधारित होनी चाहिए। साथ ही प्रतीक चिह्न का साइज 12&15 होना चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *