माह मार्च तक तीसरे माह बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित सात कैटेगरी मे हीमोग्लोबिन को किया जाएगा चेक
कुरुक्षेत्र 3 मार्च। जिला सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा सरकार ने राज्य को 2030 तक एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक तीसरे माह बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित सात कैटेगरी मे हिमोग्लोबिन चैक किया जाता है।
जिला सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत सात कार्य दिवस तक एनीमिया एलिमिनेशन सप्ताह मनाया जाना था जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे मार्च माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत जांच मे एनीमिया पाए जाने पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आयु के हिसाब से गोली या सिरप का सेवन करना होता है, 5 वर्ष तक के बच्चों को सिरप, 6 से 9 वर्ष तक के बच्चों को गुलाबी गोली, 10 से 19 वर्ष आयु तक नीली गोली तथा गर्भवती-स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाल गोली खिलाई जाती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपना हिमोग्लोबिन चैक करवाए व एनीमिया होने पर आयरन की गोलियां खाकर एनीमिया से मुक्ति पाए।
