करनाल नगर निगम के वार्ड 7 के प्रत्याशी मनोज उर्फ मोनू ने भाजपा उम्मीदवार को दिया अपना समर्थन

करनाल, 22 फरवरी- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, चौतरफा भाजपा का रंग चढ़ गया है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को अपना समर्थन दे रहे हैं। करनाल नगर निगम के वार्ड नं. 7 में आजाद प्रत्याशी मनोज उर्फ मोनू (चुनाव निशान – उगता सूरज) ने अपना पूर्ण समर्थन मेयर प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता एवं वार्ड 7 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जोगेन्द्र शर्मा को दिया है।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि अन्य प्रत्याशियों का भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का सिलसिला जारी है। इससे साफ पता चलता है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होने जा रही है। करनाल की जनता ही नहीं बल्कि प्रत्याशियों के समर्थन ने बता दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों से लोग प्रशन्न है। प्रदेश ही नहीं बल्कि करनाल में चौतरफा विकास कार्य हो रहे हैं। नगर निगम चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार और तेज गति से कार्य करेगी।
समर्थन दे रहे प्रत्याशियों को भाजपा में मिलेगा पूरा मान-सम्मान
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दे रहे हैं, उन्हें भाजपा में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। सरकार के विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। प्रत्याशियों का यह कदम भाजपा परिवार को और भी मजबूत करेगा,यह क्षेत्र के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। डोर टू डोर जाकर जनता से संपर्क किया जा रहा है और भाजपा सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जा रहा है।
इस अवसर पर यशपाल ठाकुर, सतीश कश्यप, विनोद शर्मा, रविन्द्र कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *