नगर निगम के 20 वार्डो में 102 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 19 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह होंगे आबंटित

करनाल,17 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि मेयर पद के लिए सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया वहीं 2 उम्मीदवारों ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा भरा। नगर निगम के 20 वार्डो में कुल 102 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तथा 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन नतीजे घोषित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से रेनू बाला गुप्ता ने, काग्रेस से मनोज वधवा, आजाद उम्मीदवार यश देव ने अपना नामांकन भरा, इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता के कवरिंग कै डिंडेट के रूप में बृज भूषण गुप्ता ने तथा काग्रेस के  उम्मीदवार मनोज वधवा के कवरिंग कै डिंडेट के रूप में आशा रानी वधवा ने अपना नामांकन भरा। उन्होंने बताया कि इससे पहले आजाद उम्मीदवार के रूप में मुकेश रघुवंशी ने अपना नामांकन भरा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मेयर और सभी 20 वार्डों के पार्षद सदस्यों के चुनाव के लिए एडीसी यश जालुका को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।
नगर निगम चुनाव के 20 वार्डो में कुल 102 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-1 से कुल 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से सुदेश रानी तथा कांग्रेस से सुदेश का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-2 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से बेबी पाल तथा कांग्रेस से आरती, आरती, सीमा देवी का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-3 से कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से राजेश कुमार,परमजीत सिंह, मनजीत कौर, संदीप, रणजीत, संजय, कृष्ण कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार तथा आम आदमी पार्टी से रणजीत का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-4 से कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से भूपेंद्र नौतना, कांग्रेस से राकेश कुमार तथा तथा निर्दलीय प्रत्याशी में रोहताश, कमलेश लाठर व मनोज कुमार, नीलम, सुखमन सिंह का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-5 से कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से सुभाष चंद, कांग्रेस से रामेश्वर कश्यप तथा निर्दलीय प्रत्याशी में सचिन पंचाल, अमित, देवेंद्र कुमार व मनजीत, अश्वनी कुमार का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-6 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से रजनी प्रोचा, कांग्रेस से अनु दुग्गल तथा निर्दलीय प्रत्याशी में अंकित कुमार और अलका का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-7 से कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से जोगिंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेनू कश्यप, मोनिका रानी, विष्णु, सुशील कुमार, मनोज, सुनिधी, चरण सिंह, नवीन कुमार, मिनाक्षी ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-8 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से संकल्प भंडारी तथा निर्दलीय प्रत्याशी में विष्णु कुमार शर्मा, अशोक व यशपाल मित्तल का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-9 से कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से सुजाता अरोड़ा, कांग्रेस से ललिता रानी, लवली अरोड़ा का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-10 से कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से पायल अरोड़ा  तथा निर्दलीय प्रत्याशी में आयशा कुमार, कमल , सुनीता गुप्ता, नीरू का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-11 से कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से संजीव कुमार मेहता तथा निर्दलीय प्रत्याशी में राघव मेहता, गुरविंद्र सिंह का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-12 से कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से मोनिक गर्ग, कांग्रेस से जसपाल सिंह, कृष्ण गर्ग का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-13 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से अमित कुमार , ईश कुमार गुलाटी, अतुल आहूजा, जगदीप गुलाटी का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-14 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से अमृत लाल जोशी, कांग्रेस से रोहित, निशा, विनोद कुमार का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-15 से कुल 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से कंचन वर्मा, प्रियंका देवी, चांदनी शर्मा का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-16 से कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से रानी धानक, कांग्रेस से मोहिनी, अंजली, रीना कुमारी, गीता रानी, कविता, चंचल का नाम शामिल है।
बॉक्स:- वार्ड नम्बर-17 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से ममता देवी, कांग्रेस से सुरेखा, कोमल, नीलीमा का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-18 से कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से हरजीत सिंह लाडी संधु, हरप्रीत कौर, हरीश कुमार, सुनेहरा सिंह का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-19 से कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें बीजेपी से राजेश कुमार अग्गी, काग्रेस से मनेद्र सिंह, गौरव सभ्रवाल, कुमद बाला, सेवा सिंह का नाम शामिल है।

बॉक्स:- वार्ड नम्बर-20 से कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र  दाखिल किया इनमें बीजेपी से राम सुधीर, तरुण चौहान, पवन कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार, आरती, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, पाला राम, अंकित, शीशपाल व संदीप कुमार नरवाल का नाम शामिल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *