दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की जनकल्याणकारी और विकासात्मक परियोजनाओं को समझा
करनाल, 10 फरवरी : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। लड्डू बांटकर व ढोल नगाड़े बजाकर जश्र मनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा निवर्तमान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र संधू ने प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी ने दो तिहाई बहुमत हासिल करके इतिहास रच दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मजबूती के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा है। इस प्रचंड जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष नेतृत्व व हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पार्टी को बहुमत से जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। जनता ने दिल्ली में विश्वास का कमल खिलाया ह। दिल्ली की जनता ने बहुमत दिलाकर साबित कर दिया है कि दिल्ली का भविष्य भाजपा जैसी पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों को भी जीत लिया है। इससे पूरे देश में जश्र का माहौल है। दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं को समझा है। संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और तरक्की के क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से भाजपा पार्टी ने हरियाणा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास करवाकर लोगों को इसका लाभ दिया है। दिल्ली में भी उसी तर्ज पर काम किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *