मुख्यमंत्री नायब सैनी का पिहोवा से विशेष लगाव,भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी का किया जोरदार स्वागत, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
पिहोवा 31 जनवरी। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा व सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि पिहोवा विश्व की सबसे पवित्र भूमि है जहां पर ऋषि मुनियों ने तपस्या की है और हमारे परिवार का सौभाग्य है कि इस परम पावन भूमि पर जनसेवा करने का अवसर लोकसभा सांसद के रूप में मिला।
हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कुरुक्षेत्र रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में पहुंची थी यहां पहुंचने पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा(डीडी) के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में कुरुक्षेत्र को पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से ही विकास कार्यों की सौगात देने का सिलसिला शुरू किया था। इस विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से धन्यवाद रैली के दौरान करोड़ों रुपए की 4 परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ पिहोवा की सडक़ों, शहर और गांव के विकास के लिए कई करोड़ रुपए अनुदान राशि के भी दिए है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में समान विकास की नीति पर चलकर विकास कार्य कर रही है। मैं अपने तौर पर कुरुक्षेत्र जिला को महत्वपूर्ण समझती हूं यहां की जनता हमारे पारिवारिक सदस्य हैं।  दिल्ली चुनाव में हरियाणा की जनता की साख लगी है क्योंकि आप पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा का अपमान करने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हरियाणा की जीत पर पूरे भारत में लड्डू व जलेबी बांटी गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस मजबूती से हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ा इस पर सभी दल रिसर्च कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने का भ्रम फैलाया इससे हमारी सीटें कम आई।  जयभगवान शर्मा के नेतृत्व में ही पिहोवा का संपूर्ण विकास होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी का पिहोवा से विशेष लगाव है। पिहोवा तीर्थनगरीवासियों ने प्यार व समर्थन रूपी आशीर्वाद दिया जिससे नायब सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। यहां पहुंचने पर मंत्रोच्चारण से हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा(डीडी),जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील राणा,जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान,जिला परिषद अध्यक्षा कंवलजीत कौर,नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि,मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला,सुखबीर सिंह,प्रदीप शर्मा,बाबू राम,अक्षय नन्दा,एडवोकेट मोहित शर्मा,अनाजमंडी प्रधान नवीन गर्ग,राजेंद्र बाखली,रामकिशन दुआ,लाडी पाल,हरिओम अग्रवाल,सोनू मंगला,राजीव सिंगला,विकास गर्ग,सुशील गर्ग,सोनू सुरमी,वजीर सिंह,अजय ढींगरा,दीपक अत्री,पुनीत मल,अजय शर्मा,जस्सी मान,सुरेंद्र ढींगरा,राजकुमार गोस्वामी,शिवचरण बहल,गुलशन शर्मा,तरसेम गर्ग,सतीश सिंगला,पवन शर्मा,गैरी रंधावा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *