अम्बाला 27 जनवरी: गांव बहबलपुर में बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया और बच्चों ने कीर्तन किया और छोटे बच्चों ने गतके के जौहर दिखाए। हरप्रीत सिंह जत्थेदार नीसानां वाली बूडादल ने बाबा दीप सिंह बारे कथा और बच्चों के लिए चोले की सेवा दी। बाबा दीप सिंह का जन्म 26 जनवरी 1682 को पंजाब के अमृतसर के पहु विंड गांव में हुआ। बाबा दीप सिंह ने देश पर अत्याचार करने वाले, देश की बहु बेटियों का अपमान करने वाले मुसलमान शासकों का नाश किया। 13 नवम्बर 1757 को उम्र 75 वर्ष की आयु में स्वर्ण मंदिर में शीश चढ़ाकर शहीद हो गए। अंत में 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रधान बीबी भूपिन्द्र कौर, मान सिंह सेक्रेटरी पटियाला, सुखविंदर सिंह बहबलपुर, गुरचरण सिंह मर्दों साहिब, सरूप सिंह बडोला, सेवादार जगतार सिंह व अन्य संगत  मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *