जिला नगर आयुक्त ने सफाई शाखा के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के साथ की मीटिंग,शहर को साफ-साफ सुंदर रखने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर
कुरुक्षेत्र 27 जनवरी। शहर की साफ सफाई को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया ने नगर परिषद की सफाई शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों और सफाई दरोगाओं के साथ अपने कार्यालय में मीटिंग की। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पहले के मुकाबले हमारा शहर आप लोगों के द्वारा ईमानदारी और लगन से कार्य करने के कारण काफी साफ स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा है, लेकिन अभी भी और कार्य करने की जरूरत है।
उन्होंने सफाई दरोगाओं से शहर में जहां-जहां डस्टबिन टूटे हुए हैं, ऐसे जगह को चिन्हित कर एक लिस्ट तैयार करवाई है। नगर परिषद की तरफ से जो घर-घर टिप्पर आ रहे हैं लोग उनमें ही कूड़ा डालें लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो  किसी कारणवश कूड़ा नहीं डालते और खुले में डालते हैं तो उस स्थान पर लगे डस्टबिन में ही कूड़ा डाल दें।
उन्होंने यह भी कहा कि खुले में कूड़ा डालते हुए लोगों की फोटो कर उनके चालान करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। इसके लिए बाकायदा ऐसे प्वाइंटों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जो कूड़ा खुले में डालते हुए लोगों की फोटो करेंगे। इसलिए खुले में कूड़ा ना डालकर टिप्पर में ही डालें। उन्होंने कहा कि साथ ही अन्य जगहों को चिन्हित कर वहां सामुदायिक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने सफाई दरोगाओं से कहा कि जो लोग खुले में कूड़ा डालते हैं, ऐसे लोगों की फोटो कर चालान करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह चालान राशि 100 से लेकर 500 तक होगी। उन्होंने कहा कि पहले जो कूड़ा खुले में पड़ा रहता था अब उस कूड़े को सफाई कर्मचारी द्वारा बोरे में भरकर रखा जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र अरोड़ा, अनूप सिंह, राजेश कुमार क्लर्क अभिषेक कुमार, सफाई दरोगा सुभाष गुसर, राजेंद्र, बलवान, सागर, गुरमीत, रामू,?ऋषि, सुरेश कुमार, बनारसी दास व सतीश कुमार के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *