केयू ने खेल के क्षेत्र में स्थापित किए है नए कीर्तिमान : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा
प्रतियोगिता में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पहला स्थान किया हासिल
कुरुक्षेत्र, 24 जनवरी। 
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इतिहास रचते हुए कुल दो गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने केयू खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा तथा विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हर वर्ष खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि खेल सुविधाओं को और उन्नत बनाने और आधुनिक तकनीक को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह सफलता सभी खिलाड़ियों और कोच की समर्पण भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में 14 से 21 जनवरी के बीच आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 210 विश्वविद्यालयों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम ने कुल दो गोल्ड, तीन सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने भी टीम को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है बल्कि यह भी साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
केयू खेल निदेशक प्रोफेसर दिनेश राणा ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में खेल निदेशालय हर दिन नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि विभाग खिलाड़ियों के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, केयू डीन एकेडमिक अफेयर्स, अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश राजौंद सहित नैब सिंह कराटे कोच प्रशिक्षक, कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।


केयू पंचवर्षीय विधि संस्थान के विद्याथियों ने किया बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन
कुरुक्षेत्र, 24 जनवरी। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान द्वारा कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में लीगल एड कैंप एवं मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। वन वीक मेगा लीगल एड के पांचवें दिन प्राथमिक स्कूल फौजी कॉलोनी कुरुक्षेत्र में विधि संस्थान के छात्रों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित लघु नाटिका का मंचन डॉ. संतलाल के निर्देश में हुआ। नाटके के माध्यम से बच्चों को बताया कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए कई कानून और उपाय दिए गए हैं। बच्चों को अपराधी आचरण की समझ को लेकर जानकारी दी गई।
विधि संस्थान की निदेशक प्रो. सुशीला देवी चौहान एवं उपनिदेशक डॉ. रमेश सिरोही ने आयोजकों की सराहना इसके साथ ही विधि संस्थान के संवैधानिक अध्ययन केंद्र की संयोजिका डॉ. मनजिंदर  गुलयानी  के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत लोगो (चिन्ह) चैन बनाकर इसकी मेहता के बारे में बताया गया। इसके पश्चात मतदाता दिवस की शपथ लेकर विधि संस्थान के छात्रों एवं शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सभी को जागरूक किया।
इस कैंप में लीगल एड कमेटी के संयोजक डॉ. संतलाल व कमेटी के मेंबर डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. सुमित, डॉ. जतिन और विधि संस्थान के विद्यार्थी आशुतोष, सिया, प्रीति, मन्नत, मुस्कान, अंजलि कुशाल सहित प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी व फौजी कॉलोनी के निवासी उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ.तृप्ति चौधरी, डॉ.जे.के.भारद्वाज, डॉ. पूनम, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. शालू, डॉ. अमित कंबोज, डॉ. मोनिका, डॉ. नीरज, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. जतिन, डॉ. सुमित, डॉ.जापान सिंह, करमदीप सैनी एवं श्री बसंत सक्सेना,जी व अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *