विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, करनाल के विकास कार्यों पर की चर्चा
करनाल, 20 जनवरी-
 करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने करनाल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

विधायक जगमोहन आनंद ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करनाल विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों एवं करनाल के विकास को लेकर योजनाओं बारे विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल आज भी मेरे दिल में है। करनाल की जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, विकास कार्यों में पहले की ही तरह किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी बल्कि ओर तेज गति से विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। दोनों का जब भी करनाल का दौरा होता है, करनाल को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती रहती है। पिछले दिनों भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अपने करनाल दौरे के दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 59 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात देकर गए थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *