भाजपा ऐसी पार्टी है जिसका संगठन प्रजातांत्रिक तरीके से चलता है, अन्य दल तो कुनबे हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

भाजपा संगठनात्मक पार्टी जिसमें पोस्टर लगाने व चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी संगठन चुनावों में मंच से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने संबोधित किया

चंडीगढ़/अम्बाला, 20 जनवरी।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के चारों सदर, महेश नगर, ग्रामीण व शास्त्री मंडल के संगठनात्मक चुनाव लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में संपन्न हुए।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी को यहां देखकर खुशी हो रही है और आप हमारा पावर हाउस हो तथा बिना पावर हाउस के बैटरी चार्ज नहीं हो सकती। आप इतनी संख्या में आते हो तो हमारी बैटरी चार्ज हो जाती है व हमें दिन-रात काम करने की ऊर्जा मिलती है। उसी के बल पर हम अच्छे व बुरे समय तथा सुबह-शाम काम करते हैं। हम तपती दोपहर व बरसात में काम करते हैं, हम एक पल भी काम करने से रुकते नहीं और उसके पीछे जो ताकत है वह आप हो।

उन्होंने कहा हम यहां पर अगले समय के लिए चुनाव करने के लिए एकत्रित हुए हैं। देश में परिदृश्य में जितनी भी पार्टियां है उनमें केवल भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से काम चलाया जाता है। कुछ कुनबे है जिनमें कांग्रेस है और उनमें गांधी परिवार से बाहर कुछ सोचा ही नहीं जाता। कांग्रेस में गांधी परिवार के सिवा कोई कुछ नहीं बन सकता और उसी प्रकार से लालू प्रसाद यादव की पार्टी में लालू के बाहर कुछ नहीं हो सकता।

इसी तरह मुलायम सिंह की पार्टी उनसे बाहर नहीं गई, मायावती तथा ममता बनर्जी की पार्टी उनसे बाहर नहीं गई। यह सभी वन मैन पार्टियां है जिनमें प्रजातंत्र जिंदा नहीं है और जिन पार्टियों के अंदर प्रजातंत्र नहीं है वह देश के प्रजातंत्र की रक्षा नहीं कर सकता। हमारे के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रजातांत्रिक प्रणाली है जिसमें किसी राजे का राज, परिवार व बिरादरी का राज न होकर जनता का राज है। प्रजातंत्र में इसकी व्यवस्था की गई है कि लोग अपने नुमाइंदे चुनते है और वह जाकर फैसले करते हैं। समय आने पर जनता उनका आंकलन व हिसाब करती है। उसी प्रकार से हमारी पार्टी में प्रजातांत्रिक व्यवस्था है जबकि बाकि पार्टियां में ऊपर से संगठन नीचे आता है। कांग्रेस पार्टी का हरियाणा में न ऊपर कुछ है और न नीचे कुछ है।

वहीं, संगठन चुनाव में सदर मंडल से रवि बुद्धिराजा, महेश नगर मंडल से हर्ष बिंद्रा, ग्रामीण मंडल से मोहित कौशिक तथा शास्त्री मंडल से प्रमोद कुमार लक्की का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवनियुक्त मंडल प्रधानों को कैबिनेट मंत्री अनिल विज एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

भाजपा संगठनात्मक पार्टी जिसमें पोस्टर लगाने व चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है और इस पार्टी में पोस्टर लगाने व चाय बेचने वाला व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। यह खासियत केवल भाजपा में है और किसी पार्टी में नहीं है। अभी हमारा संगठन पर्व चल रहा है। देश के अन्य राज्यों में संगठन चुनाव हो चुके है, पार्टी ने हर मंडल के लिए दो-दो चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जिन्होंने मंडलों के चुनाव कराए। पहले हमारे तीन मंडल थे, मगर हमारे विस्तार के कारण अब चार मंडल हो गए है जिनमें सदर, महेशनगर, ग्रामीण तथा शास्त्री मंडल है। हमारे सदर मंडल के 60 बूथों, ग्रामीण मंडल के 61 बूथों तथा महेश नगर मंडल के 63 बूथों के चुनाव हो चुके हैं। आज सभी बूथ प्रधान व वरिष्ठ नेता मंडल प्रधान चुनने के लिए मौजूद है। आज हमारे मंडलों का चुनाव होगा जिसके बाद जिला, प्रदेश व फिर देश का चुनाव होगा और जिसे प्रजातांत्रिक पार्टी कहते हैं।

संगठन में जूनियर व सीनियर मिलकर दायित्वों का निर्वाह करेंगे : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस बार मंडल प्रधान 45 वर्ष आयु से ज्यादा नहीं बनाने के निर्देश पार्टी द्वारा दिए गए हैं। हालांकि इसमें हमारे एतराज थे, मगर पार्टी का हुक्म सर्वोच्च है। हम 45 वर्ष तक आयु के प्रधान अवश्य बनाएंगे मगर टीम में सीनियर सदस्यों को डालने में कोई रोक नहीं है तथा जूनियर और सीनियर मिलकर संगठन के दायित्वों का निर्वाह करेंगे।

आज अम्बाला छावनी में चुनाव कराने के लिए जिला सह चुनाव प्रभारी संजय शर्मा ने आना था मगर उनके बाहर होने के कारण उन्होंने मुझे चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा हमने कार्यकर्ताओं का सारा डिजिटल करते हुए इसे नेट पर चढ़ाया है, हमने सक्रिय सदस्य बनाए जिसने 50 से ज्यादा सदस्य बनाए। अब चारों मंडलों के अध्यक्ष के चुनाव होंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *