मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे लोहड़ी पर्व पर शिरकत, लाडवा अनाजमंडी में मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व सीएम कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, प्रसिद्घ पंजाबी गायक होंगे आकर्षण का केन्द्र
लाडवा 11 जनवरी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि लोहड़ी का महापर्व 2025 लाडवा की धरा पर पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस महापर्व का आयोजन लाडवा अनाजमंडी में करीब 4 बजे आयोजित किया जाएगा। इस लोहड़ी महापर्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। अहम पहलु यह है कि प्रसिद्घ पंजाबी गायक लोहड़ी महापर्व का मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को देर सायं लाडवा अनाजमंडी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, नगर पालिका की अध्यक्षा साक्षी खुराना, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और 13 जनवरी को सायं करीब 4 बजे शुरू होने वाले लोहड़ी महापर्व की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं की डयूटियां भी लगाई। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रबंध करने की जिम्मेवारी सौंपने के साथ-साथ लाडवा विधानसभा के हर नागरिक तक लोहड़ी महापर्व का निमंत्रण पहुंचाने की डयूटी भी लगाई है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार लोहड़ी का महापर्व लाडवा अनाजमंडी में हर्षोल्लास और परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा और प्रदेशवासियों की सुख शांति के लिए पूर्जा अर्चना की जाएगी। इस कार्यक्रम में खुशिया मनाने, मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्घ पंजाबी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस महा पर्व की संध्या को पंजाबी कलाकार यादगार बनाएंगे और लाडवा विधानसभा के सभी नागरिक एक मंच पर पहली बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस लोहड़ी महापर्व में पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ लोहड़ी मनाए। इस मौके पर अमित खुराना, नरेन्द्र सिंह, दीपक, विमलेश गर्ग, राजू, देवराज, सुरेन्द्र सिंघल, अवतार सिंह, वेद पटवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *