करनाल, 10 जनवरी :  शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में वैकुंठ एकादशी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। एकादशी पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। सुबह से लेकर शाम तक खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। प्रिंस बजाज भजन पार्टी ने बाबा श्याम का गुणगान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर कीर्तन का आनंद उठाया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को वैकुंठ एकादशी महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ने पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को वैकुंठ एकादशी मनाई जाती है। वैकुंठ एकादशी सभी एकादशी में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन पर भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। जो भी व्यक्ति इस पवित्र दिन पर कठिन उपवास रखते हैं और सभी पूजन नियमों का पालन करते हैं, भगवान विष्णु उनके लिए वैकुंठ के द्वार खोलते हैं। साथ ही उनके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते है और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, प्रदीप, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *