डॉ. राजेश वधवा
कुरूक्षेत्र।  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का वार्षिक एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय का कैलेंडर जारी किया इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा उपस्थित थे।यह जानकारी कुवि के लोक संपर्क विभाग के निदेशक डॉ महा सिंह पुनिया ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामान्य शाखा द्वारा जारी किया गया दीवार  कैलेंडर एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय द्वारा तैयार किया गया टेबल कैलेंडर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान चंडीगढ़ में जारी किया। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय की ओर से हर वर्ष टेबल कैलेंडर जारी किया जाता है। इस वर्ष भी धरोहर कैलेंडर को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जारी कर विश्वविद्यालय की सभी गति गतिविधियों को कैलेंडर के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में धरोहर कैलेंडर के माध्यम विश्वविद्यालय एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय की साल भर की गतिविधियों को समाहित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में धरोहर के कैलेंडर में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा हरियाणा पवेलियन का अवलोकन, फरवरी माह में श्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा स्वामी विवेकानंद स्टैचू का उद्घाटन, मार्च के महीने में  कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के समक्ष सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति, अप्रैल के महीने में कुवि में आयोजित गोयल पुरस्कार विजेताओं का पुरस्कार वितरण, मई के महीने में कुलपति की उपस्थिति में धरोहर हरियाणा संग्रहालय का स्थापना दिवस, जून के महीने में इंडो पेसिफिक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, जुलाई के महीने में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता, अगस्त माह में 26 जनवरी की परेड का  निरीक्षण, सितंबर के महीने में कुलपति निवास पर शिक्षक दिवस का आयोजन एवं एट होम कार्यक्रम, अक्टूबर के महीने में संस्कृति के महाकुंभ रत्नावली समारोह का आयोजन, नवंबर माह में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन तथा दिसंबर के महीने में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव संगोष्ठी की तस्वीरें जारी की गई है। इसके साथ ही धरोहर हरियाणा संग्रहालय के 12 चित्र भी जारी किए गए हैं। डॉ महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दोनों कैलेंडर हर वर्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा जनता को समर्पित किए जाते हैं, उसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में विश्वविद्यालय के दोनों कैलेंडर जारी कर विश्वविद्यालय  के कर्मचारियों को समर्पित किए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *