गुरुद्वारा साहिब धार्मिक दीवान आज, सिख पंथ के प्रसिद्ध हजूरी रागी करेंगे कीर्तन
कुरुक्षेत्र, 5 जनवरी
साहिब-ए-कमाल धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर धर्मनगरी में महान नगर कीर्तन सजाया गया। ब्रह्मसरोवर के निकट सुशोभित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं से प्रारंभ हुए नगर कीर्तन में भारी गिनती में संगत ने शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु चरणों में अरदास के उपरांत नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छात्रछाया में सजाए गए नगर कीर्तन की अगुवाई पारपंरिक वेशभूषा में पंज प्यारों ने की। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के पूर्व स्पोस्कमैन कवलजीत सिंह अजराना, कथावाचक सिमरनजीत सिंह, नरेंद्र सिंह गिल, मैनेजर हरमीत सिंह सहित कई गणमान्यजनों ने अपनी हाजरी लगाई। यह नगर कीर्तन सिविल अस्पताल रोड, मलिक मैडिकल हॉल रोड, प्रोफेसर कालोनी, जांगड़ा धर्मशाला, शेख चहेली का मकबरा, झांसा रोड़, किला तेज प्रताप, लाल सडक़, कुटिया वाली गली, रेलवे रोड़ से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में देरसायं संपन्न हुआ। यहां भव्य आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी के योद्धाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखा कर संगत को आकर्षित किया। योद्धाओं ने तलवारबाजी समेत अन्य कई जौहर दिखाए। छोटे-छोटे बच्चों ने भी सिख मार्शल आर्ट की प्रतिभा दिखाते हुए संगत की वाहवाही लूटी। इसके अलावा नगर कीर्तन के आगे युवक, युवतियों, बुजुर्गों व पुरुषों ने मिल कर झाडू लगा कर रास्ते की सफाई की, जबकि जल का छिडक़ाव भी किया जाता रहा। विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों का संगत ने भव्य स्वागत किया। पंज प्यारों को सिरोपा भेंट कर संगत ने उनका सम्मान भी किया। यही नहीं, विभिन्न प्रकार के पकवानों के स्टाल भी लगाए गए हैं, जबकि फलाहार की भी सेवा संगत द्वारा की गई। जहां-जहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सुंदर श्री पालकी साहिब गुजरी, वहां-वहां संगत ने पुष्प वर्षा कर अपना शीश गुरु साहिब के आदर में झुकाया। उधर प्रकाश पर्व को लेकर ६ जनवरी को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी व ढाडी जत्थे संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगे।

फोटो कैप्शन
कुरुक्षेत्र में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सजाए गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारें।
कुरुक्षेत्र में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सजाए गए नगर कीर्तन के साथ चलती संग।
कुरुक्षेत्र में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सजाए गए नगर कीर्तन में गतका के जौहर दिखाते योद्धा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *