हर घर-हर गृहणी योजना के तहत किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन
करनाल, 1 जनवरी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित हर गृह-हर गृहणी योजना अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को रसोई में धुआं रहित स्वच्छ वातावरण देने में कारगर साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार की महिलाओं को 500 रुपए की रियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर हर महीने दिया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रति माह 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की हर घर-हर गृहिणी योजना शुरू कर दी है। अंत्योदय परिवारों की महिलाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल ईपीडीएसडॉटहरियाणाफूडडॉटजीओवीडॉ
उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उज्जवला योजना पहले से शुरू की हुई थी जिसमें 500 रुपए में गैस कनेक्शन मिल जाता है। अब जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए या इससे कम है, वे महिला उपभोक्ता के नाम से हर घर – हर गृहिणी योजना का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम के तहत हर महीने 500 रुपए में एलपीजी रिफिल मिलेगा।
