*सेक्टर 5 स्वर्गधाम परिसर में पंछियों के लिए बनाया पंछी घर, दाना पानी की भी व्यवस्था,5.50 लाख की लागत से हुआ तैयार
*70 फुट ऊंचे पंछी घर में 750 पंछियों के रहने का इंतजाम
*क्लब के सभी सदस्यों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
कुरूक्षेत्र, 28 दिसंबर।
अब तक आपने इंसानों के लिए रेजिडेंशियल टाउनशिप बनाए जाने की खबरे सुनी और देखी होंगी परंतु पहली बार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इंसानों की बजाय पक्षियों के लिए नि:शुल्क रेजिडेंशियल टाउनशिप स्थापित की गई है। कुरूक्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था फिनिक्स क्लब द्वारा पक्षियों के लिए इस टाउनशिप की स्थापना सेक्टर 5 स्थित स्वर्गधाम में की गई है। इसका विधिवत रूप से उद्घाटन आज पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने किया। उन्होंने अपने हाथों से पंछियों के लिए पानी और दाना भी डाला। सुभाष सुधा ने फीनिक्स क्लब द्वारा बनाई गए इस पंछी घर का अवलोकन किया, इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली और फिनिक्स क्लब के सभी सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए बधाई भी दी।
फीनिक्स क्लब के प्रधान धीरज गुलाटी ने बताया कि इस पंछी घर का निर्माण गुजरात से आए कारीगरों द्वारा किया गया है। अपने आप में ये अब तक का पक्षियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान होगा। यहां पक्षियों के लिए दाना पानी की सुविधा उपलब्ध है। भीषण सर्दी, गर्मी, चिलचिलाती धूप, भारी बारिश और आंधी तूफान में भी यहां पंछी सुरक्षित रहेंगे।
आज इस टाउनशिप उद्घाटन  सभी सदस्यों की मौजूदगी में सुभाष सुधा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक सुरिंदर ढींगरा रहे। यह निर्माण कार्य क्लब के पूर्व प्रधान विजेश ऐलावादी, अरुण गुप्ता तथा अनिल सिंगला की देखरेख में किया गया है। इस मौके पर सचिव दीपक चिब, पूर्व प्रधान विवेक कक्कड़, विशाल मदान, गुरसेवक सिंह, रिंकू छाबड़ा, राजेश छाबड़ा, नरेश सिंगला, अमित अरोड़ा, कीर्ति खोसला, विनीत अग्रवाल, अंशुल जसूजा, गिन्नी कक्कड़, जेपी केसरी, आदित्य सिंगला, अश्वनी अरोड़ा, देवेन भाटिया, अमन गर्ग व अन्य सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।
फिनिक्स क्लब के सचिव दीपक चिब ने बताया कि फिनिक्स क्लब द्वारा पंछियों के लिए मुफ्त आवास योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि फिनिक्स क्लब जो करता है वह मिसाल बन जाती है। कुरुक्षेत्र में पहली बार उत्तर भारत का पहला व अनूठा पंछियों के लिए 60 फीट ऊंचा घरौंदे का निर्माण फिनिक्स क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से सेक्टर 5 देवीदासपुरा स्वर्ग आश्रम में किया गया है।
बॉक्स
60 फुट ऊंचा होगा पंछियों का ये घरौंदा
आपको बता दें कि पक्षियों के लिए बनाए गए इस घरौंदे का पूरा आकार 60 फुट ऊंचा है और 10 फुट गहरा है।  इसके निर्माण कार्य पर 5.50 लाख रुपए से अधिक खर्च आया है।
फोटो परिचय
फीनिक्स क्लब द्वारा बनाए गए पंछी घर का शुभारम्भ करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा एवं क्लब के सदस्य

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *