स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन ने वार्ड 16 में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
करनाल, 29 दिसंबर- 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस वर्ष के अपने आखिरी मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता से संवाद किया । प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही टीवी सेट के सामने बैठ गए थे।
करनाल विधानसभा के वार्ड 16 के बूथ नं.164 पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ 117 वीं प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। आज शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सभी बूथों पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को देश ही नही अपितु दुनिया भर के लोग सुनते हैं। लोगों को इससे प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों से एक साथ संवाद करने का यह सबसे अच्छा माध्यम है। इससे जनता की समस्याओं की जानकारी सीधे प्रधानमंत्री को मिलती है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री देश की बागडोर संभाल चुके हैं। देश उनके नेतृत्व में सब का साथ और सब का विश्वास के साथ प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह शेखावत, दीपक शर्मा, मोहन लोधी, राज कुमार, ओम प्रकाश, जगत नारायण, राम केदार यादव, त्रिलोकी नाथ, हरबंस, प्रवीण आर्य, सुमेर चंद, राजेंद्र कुमार, सुशील जैन, राघव, संजय गर्ग, राम राज व अन्य साथी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *