जग ज्योति दरबार में नव वर्ष महा अनुष्ठान के उपरांत गांव गांव पहुंचेगा अभियान
कुरुक्षेत्र, 27 दिसम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि नव वर्ष 2025 में दरबार की टीम द्वारा संतों को साथ लेकर गांव गांव में गौ रक्षा एवं सनातन प्रचार का अभियान निरंतर चलाया जाएगा। इस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग लिया जायेगा तथा हर गांव में इकाई स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2024 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए जग ज्योति दरबार में महा अनुष्ठान होगा। यह अनुष्ठान सर्वकल्याण की भावना से हर वर्ष आयोजित होता है। महा अनुष्ठान में संत महापुरुषों के अलावा दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में कई भजन पार्टियां एवं कव्वाल भी पहुंचेंगे। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति दरबार में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी महा अनुष्ठान के उपरांत गौ रक्षा एवं सनातन प्रचार अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि नव वर्ष 2025 में अभियान के अंतर्गत ही छोटी आयु के बच्चों के बीच जाकर उन्हें भी सनातन से जोड़ने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि सनातन में 16 संस्कारों के साथ 16 मंत्रों का भी विशेष स्थान है। आज के युवाओं एवं बच्चों को इन का ज्ञान होना चाहिए। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि बच्चों को गायत्री मंत्र सहित 16 मंत्रों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ में याद होना चाहिए। इस अवसर पर राजीव शर्मा, कमलकांत, कुलश्रेष्ठ गुप्ता, मनोज कुमार, अजय, विजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *