मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 करोड़ 62 लाख के बजट की पिहोवा की चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन, पिहोवा हल्का के विकास के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि के साथ-साथ पशु चिकित्सालय, पीएचसी को  अपग्रेड कर सीएचसी बनाने, सरकारी अस्तपताल में मशीनों की व्यवस्था करने, 3 पुलों का निर्माण करने की घोषणाएं की, भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में पिहोवा हल्का के विकास पर खर्च किया 1 हजार 57 करोड़ का बजट, पिहोवा को इंटरलिंक किया राष्टï्रीय राजमार्गों के साथ, लाडवा विधानसभा के अनुसार ही होगा पिहोवा विधानसभा का विकास, रैली के संयोजक भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी को सफल आयोजन की दी बधाई और शुभकामनाएं

पिहोवा 23 दिसंबर  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजिन को जहन में रखकर ही हरियाणा प्रदेश को जल्द से जल्द विकसित राज्य बनाया जाएगा। इस विजिन को लेकर ही हरयिाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को लेकर सामान रूप से विकास कार्य किया जा रहा है। अहम पहलु यह है कि इस सरकार ने विपक्षी दलों के विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में भी सामान रूप से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पिहोवा अनाजमंडी में भाजपा नेता एवं रैली के संयोजक जय भगवान शर्मा डीडी द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 करोड़ 28 लाख की लागत से निर्मित प्राची सरस्वती डिस्ट्रीब्यूट्री पुल का उदघाटन, 2 करोड़ 47 लाख की लागत से टयूकर माइनर के जीर्णाेधार कार्य का शिलान्यास, 19 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित 50 बैड के सरकारी अस्पताल का उदघाटन, 5 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित किसान सेवा सदन का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने पिहोवा के लोगों को 28 करोड़ 62 लाख की लागत से चार परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पिहोवा धन्यवाद रैली के सफल आयोजन पर भाजपा नेता एवं संयोजक जय भगवान शर्मा डीडी के साथ-साथ हल्का के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्टï्र बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ रहे है। इसी लक्ष्य में हरियाणा का योगदान देने के लिए प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की आशा के अनुरूप चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा के विकास में भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस हल्का का भी तेज गति के साथ विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के कार्यकाल के 10 सालों का हिसाब मांगते थे, लेकिन जब उन्होंने विपक्ष के नेता के साथ सवाल किए तब विपक्ष का कोई भी नेता उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाया। प्रदेश की जनता विधानसभा नतीजों में कांग्रेस के साथ-साथ सभी विपक्षी दलों को करारा जवाब देने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ पिहोवा हल्का में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। सरकार ने पट्टेदार किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक का लाभ दिया, एक लाख 25 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदेश के किसानों के खातों में सीधा जमा करवाई गई। हरियाणा के किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा, बारिश कम होने के कारण सरकार ने 825 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में जमा करवाई है। उन्होंने कहा कि पिहोवा हल्के में 180 घोषणाएं की गई, जिनमें से 104 घोषणाओं पर कार्य पूरा किया गया। हरियाणा प्रदेश में 24 हजार बच्चों को ज्वाईनिंग देने के उपरांत सीएम पद की शपथ ली, बिना पर्ची बिना खर्ची 2 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एक लाख 20 हजार बच्चों की नौकरियां सुरक्षित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
सांसद नवीन जिंदल ने रैली के सफल आयोजन पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पहली बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिली है। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार जीताकर राष्टï्र को विकसित करने के मार्ग को आसान करने का काम किया है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले 10 सालों यानी वर्ष 2035 तक विकसित राज्य बनेगा। इस पिहोवा हल्का के विकास में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कमी नहीं आने देंगे क्योंकि पिहोवा हल्का के साथ मुख्यमंत्री का लम्बे समय से खासा लगाव रहा है।
धन्यवाद रैली के संयोजक एवं भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए पिहोवा हल्का के नागरिकों की तरफ से तमाम मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखते हुए कहा कि हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिहोवा हल्का की सभी मांगों को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य में कभी विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे। इस रैली को सफल बनाने पर हल्का के नागरिकों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस हल्का के एक-एक व्यकित के दुख सुख में हमेशा साथ रहेेंगे और गांव और शहर के वार्डों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीवार्द से विकास करवाएंगे। इस धन्यवाद रैली को पूर्व  राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नपा चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, भाजपा नेता रामधारी शर्मा, भाजपा के युवा नेता रूबल शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस रैली के मंच का संचालन भाजपा की प्रदेश महामंत्री डा.अर्चना गुप्ता ने किया। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, शाहबाद प्रत्याशी सुभाष कलसाना, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, पिहोवा नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, प्रदीप सैनी, मदन पोपली, भाजपा कार्यकर्ता युधिष्टिïर बहल, उमेश गोयल, जिला परिषद के सदस्य सचिन गुर्जर, जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा निरवैन सिंह, सतीश सैनी, राजेंद्र बाखली, लाडी पाल, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, इस्माईलाबाद मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग, बाखली मंडल अध्यक्ष साधु राम सैनी, रामधारी शर्मा, फूल सिंह पाल, हनु चक्रपाणी, गिन्नी चक्रपाणी, विनोद डोलिया, मोहित शर्मा एडवोकेट, अक्षय नंदा, सुखबीर सैनी, मुकेश कुमार तलवाड़, जगदीश तनेजा, सतीश सिंगला, गुरनाम मलिक, बलबीर राणा, धवीन शर्मा, रूबल शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारीगण तथा भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिहोवा हल्का को दी करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा नेता रैली के संयोजक जय भगवान शर्मा डीडी की मांगों को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की सप्लाई हेतु पाइप लाइन डलवाई जाएगी। गांव रूअंा में जमीन उपलब्ध होते ही पशु अस्पताल बनाया जाएगा। गांव गुमथला में भी पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाया जाएगा। इस्माईलाबाद तथा स्याणा सैयंदा में पीएचसी को अपग्रेड किया जाएगा। गांव थाना में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को पीएचसी में अपग्रेड किया जाएगा। पिहोवा के सरकारी अस्पताल में मशीनों की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। ड्रेन के दोनों तरफ चीका रोड पर पुल बनाया जाएगा। गांव चनालहेड़ी के नजदीक और रोड पर स्थित कैंथला बंद पर दो पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा, पिहोवा हल्का के स्कूलों के नवीनीकरण व मुरम्मत हेतू 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिहोवा हल्का में पीडब्ल्यूडी की सडक़ों के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपए तथा मंडी बोर्ड की सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। उपरोक्त घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री ने पिहोवा के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
पिहोवा के विकास पर सरकार ने 10 सालों में खर्च किया 1 हजार 57 करोड़ रुपए का बजट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में पिहोवा के विकास पर 1 हजार 57 करोड़ का बजट खर्च किया है। जबकि पिछली सरकारों ने अपने 10 साल के कार्यकाल में केवल 353 करोड़ रुपए का बजट ही विकास कार्यों पर खर्च किया। अब विपक्ष को भाजपा सरकार के कार्यकाल में करवाए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के अंतर को समझ लेना चाहिए। इतना ही नहीं इस सरकार ने 152 डी  10 हजार 646 करोड़ रुपए, अंबाला हिसार वाया कैथल फोर लेन का निर्माण करने पर 1200 करोड़ रुपए खर्च किया, सरस्वती खेडा भट्टïमाजरा में 50 बिस्तर अस्पताल का निर्माण करने पर 19 करोड़ 76 लाख, पिहोवा में 5 एमएलडी के 1 मलशोधन सयंत्र लगाने की परियोजना पर 14 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है, नरवाना ब्रांच से सरस्वती तीर्थ पिहोवा तक 8 करोड़ 36 लाख की लागत से पाईप लाईन बिछाई, पिहोवा मेन चौक के पास शापिंग काम्पलैक्स के पास 7 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है, दीवाना घग्गर मारकंडा के पुल के निर्माण पर 5 करोड़ 84 लाख, सरस्वती तीर्थ पिहोवा के विकास पर 5 करोड़ 77 लाख, राजकीय उच्च विद्यालय भेरियां के भवन के पुन निर्माण पर 4 करोड़ 29 लाख, राजकीय महाविद्यालय भेरियां के भवन का पुन निर्माण व साईंस ब्लॉक का निर्माण करने पर 5 करोड़ 60 लाख, गांव झांसा में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण पर 5 करोड़ 11 लाख, पिहोवा रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से वनवे रैम्प का निर्माण करने पर 4 करोड़ 3 लाख रुपए खर्च किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *