करनाल, 23 दिसंबर : भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन और अन्य मांगों को लेकर  रोष प्रदर्शन कर करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व दीनबंधु सर छोटू राम किसान भवन में किसान दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता भाकियू जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुमन ने की। इसके बाद भाकियू के पदाधिकारी एवं किसान एकत्रित होकर पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।  ज्ञापन के माध्यम से किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की गई। उनकी प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार से मांग है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाए। दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर आंसू गैस न छोड़े जाए। किसानों पर हत्या के प्रयास सहित झूठे कई मामले हैं उनको खारिज किया जाए। गौतम बुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बंद किसानों को रिहा किया जाए। सभी किसान संगठनों के साथ तत्काल चर्चा करें और 9 दिसंबर 2021 के पत्र में सहमति के अनुसार सभी लंबित मुद्दों का समाधान करें। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेंद्र घुम्मन, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम मान, कौर कमेटी चेयरमैन यशपाल राणा, उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, जिला महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, करनाल ब्लॉक प्रधान राजकुमार, घरौंडा ब्लॉक प्रधान धनेतर राणा, सतीश, देवेन्द्र, भरतरी, जयपाल शर्मा, महेंद्र सिंह, रणबीर कतलाहेडी, रामफल नरवाल व शमशेर राणा सहित आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *