ओवर लोडिड वाहनों के किए 563 चालान, नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र 20 दिसंबर।   उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ओवर लोडिड वाहनों की चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी वाहन चालक नियमानुसार ही वाहनों में समान को लोड करें, अगर किसी भी स्तर पर नियमों के विपरीत ओवर लोडिड वाहन पाए गए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अहम पहलू यह है कि आरटीए विभाग ने अक्टूबर व नवंबर 2024 माह में 563 ओवर लोडिड वाहन चालकों से 1 करोड़ 72 लाख 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
उपायुक्त नेहा सिंह शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में  सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से लगातार वाहनों की चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दिन-रात ओवरलोडिड वाहनों पर नजर रखती है। इस टीम के प्रयासों से अक्टूबर व नवंबर 2024 माह में 563 ओवर लोडिड वाहनों के चालान किए है और इन चालानों से विभाग ने 1 करोड़ 72  लाख 2 हजार रुपए की राशि का जुर्माना भी वसूल किया है। सडक़ों पर स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसलिए विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन के लिए स्वीकृत लोड के हिसाब से ही समान रखना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। इन सेमिनार का आयोजन स्कूल और कालेजों में शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन के माध्यम से किया जाता है। विभाग की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के प्रति शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी स्लोगन लेखन, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *