कुरुक्षेत्र 18 दिसंबर। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि लघु सचिवालय प्रथम तल सभागार में रोजाना सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करे। इस समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचते है ताकि प्रत्येक विभाग से सम्बन्धित समस्या का मौके पर ही समाधान संभव हो सके। इसलिए कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों से बार-बार अपील की जा रही है कि इन समाधान शिविर का फायदा उठाना चाहिए और अपनी हर प्रकार की समस्या का समाधान इस शिविर के माध्यम से करवाना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि लोगों की हर प्रकार की समस्या का समाधान लघु सचिवालय में रोजाना लगने वाले समाधान शिविर में किया जा रहा है। इस शिविर में कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से सम्बन्धित समस्या रख सकता है। इस समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस समाधान शिविर के लगने से लोगों को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर काटने से भी छुटकारा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को सख्त आदेश दिए गए है कि वे रोजाना निर्धारित शेड्यूल के अनुसार समाधान शिविर में पहुंचेंगे ताकि लोगों की समस्या का मौके पर समाधान संभव हो सके। इस शिविर में लोग पुलिस, नगरपरिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग, पेंशन से सम्बन्धित समस्या, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी के साथ-साथ अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्या भी इस समाधान शिविर में रख सकते है। इस शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *