करनाल, 16 दिसंबर।   हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में हर कार्यदिवस में समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।
उपायुक्त ने बताया कि करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से एक शिकायत का समाधान कर दिया गया जबकि एक शिकायत रद्द कर दी गई। इसी प्रकार नीलोखेड़ी व इंद्री उपमंडल में दो -दो शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उपमंडल घरौंडा व असंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई ।
उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व संबंधी शिकायतों का निपटारा
जिला में प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए नगर निगम, नगर पालिका व बीडीपीओ कार्यालयों में भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। करनाल नगर निगम में निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शिकायतों को सुना। उन्होंने बताया कि आज करनाल नगर निगम कार्यालय में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक समस्या का समाधान कर दिया गया जबकि तीन शिकायतें अभी लंबित  है। असंध नगर पालिका में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निपटारा कर दिया गया है। इंद्री नगर पालिका में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसका समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी, घरौंडा व निसिंग कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *