इन्द्री, 15 दिसम्बर, विधायक एवं व्हिप  रामकुमार कश्यप ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र  के उचाना, डीएवी कॉलेज करनाल, नेवल, टापू, चोरपुरा, कलसौरा, ब्याना, संगोही गांवों के साथ-साथ गुढा के वार्ड नम्बर- 11 में धन्यवादी दौरा कर लोगों का आभार व्यक्त किया। जहां पहुंचने पर लोगों ने उनका बुक्के व फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा प्रदेश की जनता के सहयोग से ही प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसी कड़ी में 23 दिसंबर को प्रदेश में  बहुमत से तीसरी बार सरकार बनने पर हलके की जनता का आभार व धन्यवाद करने के लिए नई अनाज मंडी इंद्री में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की रैली में हलके के जो विकास कार्य रह गए हैं, उनके साथ-साथ जो अधूरे विकास कार्य हैं उनको पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने हलके की जनता का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के विचार सुने।
विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार की सोच और कार्यशैली अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है भाजपा व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इसी सोच के चलते देश का नाम विश्व पटेल पर चमका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार की सोच भी इसी प्रकार की है, कि प्रदेश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखा जाए और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय ना होगा। आज भाजपा की इसी सोच और नीतियों के कारण प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन में बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देने की नींव रखी गई, आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस नींव को मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां देने का कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार भाजपा ने चुनाव में जनता के साथ जो वायदे किए हैं, उन वादों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सबका साथ सबका विकास नीति अपनाई है और इसी नीति के चलते भाजपा ने बिना किसी भेदभाव प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सभी वर्गों के साथ-साथ  किसान व कैमेरा वर्ग के हित में भी अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई है। भाजपा ने अपने शासनकाल के 10 वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है। इसी व्यवस्था परिवर्तन के कारण आज प्रदेश के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर ही मिल रहा है।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *