19 लाख में से करीब तीन लाख ही वोट बन पाए हैं अब तक
कुरुक्षेत्र। लंबे अर्से तक चले संघर्ष की बदौलत अस्तित्व में आई हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव प्रदेश के सिखों का राजनीतिक कद तय करेगा। इससे न सिर्फ सिखों की राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन होगा, बल्कि साबतसूरत सिख मतदाताओं की गिनती का सही आंकड़ा पता चल सकेगा। यह विचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर एवं प्रवक्ता बेअंत सिंह नलवी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के शहीदी सप्ताह शुरु होने वाले हैं, इसलिए सरकार को वोट बनवाने के लिए सरकारी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से मान्यता मिलने के बाद भाजपा सरकार ने कमेटी के सदस्य मनोनीत किए थे और अब चुनाव करवाने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 19 लाख सिख है, लेकिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव के लिए करीब 3 लाख 10 हजार ही वोट बन पाए हैं। इसलिए सिखों को अब अधिक से अधिक वोट बनवाने चाहिए। इसलिए हम सब को इसे ओर ध्यान देते हुए अपनी-अपनी वोट बनवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव हेतु सिख संगत को अपनी वोट बनवानी चाहिए। अपना कर्तव्य समझ कर साबत सूरत सिखों को अपनी वोट बनवाना अति जरूरी है, इसलिए इसे एक जिम्मेदारी समझ कर अवश्य पूरा करें। प्रवक्ता ने कहा कि दो दशक से अधिक के संघर्ष के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी अस्तित्व में आई है और आने वाले समय में जब हरियाणा कमेटी के पहले चुनाव होंगे, जो कि राजनीतिक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर अपनी वोट बनवानी चाहिए।
