-गीता जयंती महोत्सव में निकाली गई शोभायात्रा में सुशोभित श्रीमदभगवद गीता की पूजा अर्चना कर व शोभायात्रा को झंडी दिखाकर एसडीएम दर्शन कुमार ने किया शुभारम्भ।
-शोभायात्रा के माध्यम से शहर का वातावरण हुआ गीतामय एवं भक्तिमय।
-शोभायात्रा जिन-जिन क्षेत्रों से गुजरी लोगों ने किया तहे दिल से स्वागत।
अम्बाला, 11 दिसम्बर:-
रामबाग मैदान से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल रथ पर श्रीमदभगवद गीता को सुशोभित किया गया था जिसकी पूजा-अर्चना कर व शोभायात्रा को झंडी दिखाकर एसडीएम दर्शन कुमार ने शुभारम्भ किया। इस शोभायात्रा में विभिन्न विभागों के अलावा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा तैयार झांकिया शामिल रही। रामबाग मैदान अम्बाला शहर से आरम्भ हुई यह शोभायात्रा पुराना सिविल अस्पताल चौक, अम्बिका देवी मंदिर, सर्राफा बाजार, पटेल रोड़, दाल बाजार, जगाधरी गेट होकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरकर रामबाग मैदान पर आकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में जीयो गीता युवा चेतना श्रीकृष्ण कृपा परिवार अम्बाला शहर, ब्रहकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 16 कंच घर अम्बाला शहर, भारतीय योग संस्थान अर्बन ईकाई अम्बाला, माता वैष्णो देवी मंदिर सैक्टर 10, बैंड, खेल विभाग सहित अन्य झांकिया शोभायात्रा में शामिल थी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों, चौक-चौराहों से गुजरी। शोभायात्रा का लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया। इन झांकियों ने जहां गीता का संदेश दिया वहीं शोभायात्रा जहां से भी गुजरी वहां का वातावरण धार्मिक एवं गीतामय हो गया। शोभायात्रा में स्कूली विद्यार्थी संस्कृत में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर रहे थे। भारतीय योग संस्थान अम्बाला ईकाई अर्बन की झांकी द्वारा करो योग रहो निरोग का संदेश दिया गया। प्रजापिता ब्रहकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झांकी द्वारा मैडिटेशन से होने वाले फायदों, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी दर्शकों को अपनी ओर खंीच रही थी। कृषि विभाग द्वारा टै्रक्टर के पीछे स्ट्रा बेलर मशीन लगाकर शोभायात्रा में झांकी के तौर पर शामिल किया गया था और यह बताया गया था कि धान के अवशेष एवं पराली का प्रबंधन स्ट्रा बेलर मशीन के द्वारा गांठे बनाकर प्रयोग में लाया जा सकता है। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल थे। श्रीमदभगवदगीता का संदेश श्लोकाच्चारण के माध्यम से दे रहे थे।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एआईपीआरओ मनोज कुमार, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सैनी, रैडक्रास से मनोज सैनी, एडीसी कार्यालय से पीओ अनिल हुुडा, डीआईपीआरओ कार्यालय के अधीक्षक विष्णु दत्ता शर्मा, नोडल अधिकारी नरोत्तम शर्मा, प्रिंसीपल प्रवीन शर्मा, अध्यापक तेजपाल, जितेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

—————————————————————-
जन्म प्रमाण पत्र में नाम ना हो तो 31 दिसंबर तक हो सकता है ऐड
अम्बाला, 11 दिसम्बर:-
जन्म प्रमाण पत्र में आपके नाम का कॉलम खाली है तो 31 दिसम्बर तक इसमें ऑनलाईन आवेदन करके नाम लिखवा सकते हैं अभी 15 साल तक जन्म प्रमाण पत्र मे नाम लिखवा सकते थे, सुविधा मिलने के बाद 15 साल से पहले वाले भी नाम एड करवा सकेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. राकेश सहल ने बताया कि अब तक होता ये आया है कि जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन कराया पर नामकरण नहीं हो सका। इसका कॉलम माता-पिता रजिस्ट्रेशन के वक्त छोड़ देते है, ऐसे में बच्चे का नाम का कॉलम अधूरा रह जाता था। अब इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 31 दिसम्बर तक हो सकता है। इसमें बच्चे का नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से जन्म प्रमाण पत्र में नाम के खाली कॉलम को भरवाने के लिए राहत दी गई है। अब ऐसे लोग जिन्होने जन्म प्रमाण पत्र तो बनवाया हुआ है, लेकिन 15 साल से भी ज्यादा वक्त से नाम नहीं लिखवाया है वो लोग भी सरल केन्द्र से ऑनलाईन अप्लाई करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। पहले नाम लिखा है, तो उसमें बदलाव नहीं होगा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन लोगों को जन्म प्रमाण पत्र में नाम लिखवाने की सुविधा दी गई है, जिनके प्रमाण पत्र में नाम का कॉलम खाली होता है।
————————————————————
-समाधान शिविर में एसडीएम शाश्वत् सांगवान ने जनसमस्याओं को सुन किया समाधान।
-प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 10 से 12 बजे तक आयोजित हो रहा है समाधान शिविर-एसडीएम शाश्वत् सांगवान।
नारायणगढ़/अम्बाला, 11 दिसम्बर।  एसडीएम शाश्वत् सांगवान ने उपमण्डल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर में 10 समस्याएं आई जिनमें परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित, एनडीसी से संबंधित, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित, माइनिंग से संबंधित, अवैध कब्जा से सम्बंधित  समस्या आई। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान सम्बंधित अधिकारी त्वरित गति के साथ करें और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई और लापरवाही न बरते।
समाधान शिविर में डेरा के विजय कुमार,  वार्ड 10 की शांति देवी, डेरा के विजय कुमार, वार्ड नंबर 1 के मानसिंह ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने से संबंधित मांग रखी, बड़ा गांव के ओमपाल ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने की, गांव बड़ी बस्सी के दिलाराम ने अपने पौत्र की दिव्यांग पैंशन लगवाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 1 के मानसिंह ने प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित, वार्ड नंबर 5 के जयपाल सिंह ने प्रोपर्टी आईडी से सम्बंधित, राधे श्याम शर्मा ने प्रोपर्टी आईडी से सम्बंधित अपनी समस्या रखीं। गांव लौटों के दलबीर सिंह ने गांव के जोहड़ पर कुछ लोगों द्वारा किये गए अवैध कब्जा को हटवाने का अनुरोध किया। गांव गदोली के विपिन शर्मा  ने माइनिंग से सम्बंधित समस्या रखी।इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजीव अत्रि, बीडीपीओ जोगेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

-राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर मे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शहजादपुर/अम्बाला, 11 दिसम्बर।       राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर में प्राचार्य डॉ कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता व वर्तमान समय में भगवद्गीता की प्रासंगिकता विषय पर एक सामूहिक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा पायल ने प्रथम तथा बी ए द्वितीय वर्ष की मुस्कान और अनीता ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। संगोष्ठी का आयोजन संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी व पंजाबी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य व पंजाबी भाषा विभागाध्यक्ष डॉ कश्मीर सिंह, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ गीता, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ यशपाल और हिन्दी विभाग से डॉ चरणदास ने अपने विचार व्यक्त किए।
संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ गीता ने भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गीता के श्लोकों को जीवनोपयोगी बताया। डॉ यशपाल ने भगवद्गीता व अन्य पौराणिक-ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं को अनेक ढंग से सोचने पर विवश किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *