भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कर्ण कमल में ली बैठक, माताओं और बहनों को बीमा सखी योजना के शुभारंभ पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

करनाल, 7 दिसंबर- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने शनिवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आगामी 9 दिसंबर, 2024 को पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे, जो महिलाओं के लिए है। ऐसे में बड़ी संख्या में माताएं व बहनें इस कार्यक्रम में शिरकत करें।

जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि 9 दिसंबर, 2024 का दिन पूरे देश की महिलाओं के लिए खास होने वाला है। प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में करनाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं रवाना होगी। रैली में जाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रबंधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना लाखों महिलाओं की जिंदगी को बदलने वाली योजना है। इस योजना से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीमा सखी योजना कारगर साबित होगी। योजना से पूरे देश की लाखों-करोड़ों महिलाएं लाभांवित होगी।

पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान को किया था हरियाणा से शुरू
जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष नाता है। उन्होंने पहले भी वर्ष 2015 में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत हरियाणा के पानीपत जिले से की थी। इस योजना से लिंगानुपात में काफी सुधार आया। एक बार फिर प्रधानमंत्री भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़ी स्कीम बीमा सखी की शुरूआत करने के लिए हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पर पहुंच रहे हैं। हमें करनाल से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने प्रिय नेता के विचारों को सुनना है और अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत करनी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हो रहा विकास
जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ है। इतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। जनता के भाजपा के प्रति विश्वास से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनी है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न योजनाओं व विकास से प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नॉन-स्टॉप विकास कार्य हो रहे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मनोहर नीति के साथ प्रदेश के विकास को गति देने में लगे है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में करनाल लोकसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को ओर तेजी मिली है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर
जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि बीमा सखी योजना के कार्यक्रम को लेकर करनाल में तैयारियां जोरों पर हैं। महिला कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इतना क्रेज है कि महिलाएं स्वयं कार्यक्रम में जाने के लिए अपना नाम सूची में दर्ज करवा रही हैं। करनाल से बड़ी संख्या में माताओं व बहनों का काफिला 9 दिसंबर, 2024 को पानीपत के लिए रवाना होगा। इसके रूट प्लॉन व दूसरी तैयारियों से जुड़ी सभी व्यवस्था कर ली गई है।

इस बैठक में सुनील गोयल जिला महामंत्री, ईलम सिंह जिला उपाधयक्ष, मंजू कैंची जिला सचिव व भाजपा के वरिष्ठ कार्कर्ता बहने मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *