खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हर घर तक गीता का ज्ञान पहुंचाने का लिया संकल्प, प्रदेश की प्रमुख खाप पंचायतों के 100 प्रतिनिधियों ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का अवलोकन, कुरुक्षेत्र में पहली बार महोत्सव को देखने के लिए एक साथ पहुंचे खाप पंचायत के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेन्द्र सिंह ने खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को दी महोत्सव की जानकारी, महा आरती में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिं सैनी ने की अनोखी पहल
कुरूक्षेत्र 6 दिसंबर हरियाणा प्रदेश की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि अब पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इन खाप पंचायतों के 100 प्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एक साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को देखा। इस महोत्सव के मंच पर प्रतिनिधियों ने बेटी का होगा सम्मान, विष मुक्त हो खेत खलियान, खेल का हो मैदान गांव में और गीता का ज्ञान पहुंचे हर गांव में, का संकल्प भी लिया। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर ही ओएसडी विरेन्द्र सिंह खाप प्रतिनिधियों के साथ अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का भ्रमण करने के लिए ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे।
अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2024 में शुक्रवार को देर सांय प्रदेश की लगभग सभी खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने ओएसडी विरेन्द्र सिंह के साथ सूचना जनसम्पर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। यहां पर खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को कुरूक्षेत्र 48 कोस के 182 तीर्थो के इतिहास, भारत के पौराणिक नक्शे के साथ-साथ विभिन्न विभागों की नवीनतम योजनाओं को जानने का अवसर मिला। इन प्रतिनिधियों उज्बेकिस्तान, तंजानिया के स्टॉल को भी देखने का अवसर मिला। इसके बाद उड़ीसा पवेलियन और हरियाणा पवेलियन को देखकर प्रतिनिधियों को पार्टनर राज्य उड़ीसा की सांस्कृतिक विरासत और हरियाणा प्रदेश की लुप्त हो रही लोक कलाओं को देखने और जानने का मौका प्रदेश सरकार के प्रयासों से मिला है।
ओएसडी विरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य है कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश हर घर और हर जन तक पहुंचे, क्योंकि इस पवित्र ग्रंथ गीता में जीवन को जीने की राह मिलती है तथा मानव की हर समस्या का समाधान भी इस पवित्र ग्रंथ में हैं। इसलिए पूरी दुनिया में पवित्र ग्रंथ गीता जैसा कोई भी ग्रंथ नहीं हैं। इस गं्रथ के उपदेशों को आज आत्मसाद करके आगे बढ़ने की जरूरत हैं। इन्ही तमाम विषयों को जहन में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष अनुरोध पर हरियाणा प्रदेश के प्रमुख खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को महोत्सव का अवलोकन करने के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि 100 प्रतिनिधियों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस शिल्प, हरियाणा, उड़ीसा पवेलियन के साथ-साथ अन्य प्रदर्शन और पवेलियन का अवलोकन किया हैं। इस भ्रमण के दौरान खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पावन भूमि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर बेटी का सम्मान होगा, विष मुक्त खेत-खलियान होगा, खेल का गांव में मैदान होगा और गीता का हर घर और जन को ज्ञान होगा, का संकल्प लेने का काम किया हैं। यह खाप प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को हर घर और हर जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र आदि खाप प्रतिनिधि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *