जिला पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के 3 नाबालिग, एक महिला सहित छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर थानसेर की टीम ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे 3 नाबालिग, एक महिला सहित जरनैल सिंह, साहिल को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 दिसम्बर 2024 को रविन्द्र कुमार वासी प्रतापगढ़ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि वह गांव मे सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है । एक महिला पत्नी कृष्ण वासी नवीयाबाद जिला करनाल उसके मकान मे किराये पर अपने परिवार सहित पिछले 1 साल से रह रही थी । जिसका किराया 3000 रुपये प्रति माह के हिसाब से था। महिला ने पिछले 3 महिने से उसका मकान खाली करके प्रतापगढ गांव मे ही किराये पर विशाल रामपाल के मकान पर रहने लग गई थी । महिला के पास उसका किराया 3000 रुपये देने बकाया था । जब वह उससे किराया मागने जा रहा था तो उसी समय मोहित, सागर, साहिल व अन्य 2-3 व्यक्ति डण्डे बिण्डो व कसी लेकर आये और उन पर पर हमला कर दिया। वह उसी समय चोट लगने से नीचे गिर गया। उनके  शौर मचाने पर गांव के काफी व्यक्ति इक्कठे हो गए। जिनको देखकर वह सभी अपने डण्डो कसी सहित मौका से उसको जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई अमित को सौंपी गई।

दिनांक 04 दिसम्बर 2024 को थाना सदर थानसेर प्रभारी के मार्ग-निर्देश में पीएसआई अमित व सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे 3 नाबालिग, एक महिला सहित जरनैल सिंह, साहिल को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *