नारायणगढ़, 2 दिसम्बर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव अकबरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश बिंदल के मार्गदर्शन में व प्रधानाचार्य पूनम भारती की अध्यक्षता में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खंड नारायणगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। विजुएल आर्ट प्रतियोगिता में लडक़ों में रावमावि गांव लाहा के विहान ने प्रथम व लड़कियों में रावमावि गांव जौली की सीया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
थियेटर प्र्रतियोगिता में रावमावि अकबरपुर की अंशिका ने लड़कियों में प्रथम व लडक़ों में रावमावि लाहा के आयान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो फोक सांग प्रतियोगिता में रावमावि अकबरपुर के सहजप्रीत सिंह ने लडक़ों में प्रथम व पी एम श्री रावकवमावि नारायणगढ़ की यश्वी ने लड़कियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोलो फोक डांस प्रतियोगिता में रावमावि बड़ा गांव की दिति ने लड़कियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप फाक डांस प्रतियोगिता में रावमावि लाहा की टीम नीशु रानी, यशीका, वंशिका देवी, यशमीत कौर, तमन्या, अंशिका व मनजोत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप फाक सोंग प्रतियोगिता में रावमावि अकबरपुर की टीम हरमन, अंकुश, यश, विभोर, सौरभ व हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पूनम भारती ने निर्णायक मंडल के सदस्यों व सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों तथा विजेता टीमों के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुजाता, सम्राट, गुलशन शर्मा, राजेश कुमार, मंजू सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *